संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व भर के राजनयिकों की मौजूदगी में पहली बार मनाया गया Yoga Day

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व भर के राजनयिकों की मौजूदगी में पहली बार मनाया गया Yoga Day

आज 21 जून है और भारत समेत दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day) मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई योग के जुड़े फ़ायदों के बारे में बात करता है और योगा करते हुए अपनी तस्वीरों को शेयर करता है। आपको बता दें की पीएम मोदी ने योग दिवस के मौके पर पूरी दुनिया को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्‍य समारोह में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं भारी उत्साह और क्रेज दिख रहा है। इस मौके पर मोदी ने कहा “योग अनुशासन है, समर्पण है और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत और सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।” मोदी जी ने 35 हजार लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे।  

भारत में जहाँ योग दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है, वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के भीतर भी योग दिवस मनाया गया। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के भीतर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर ‘सूर्य नमस्कार’ योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया और साथ ही योग से जुड़े पोस्टर भी लगाए गए । यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने दी। उन्होंने इस दौरान उम्मीद जताई कि जनरल असेंबली हॉल में किया गया ये पहला इनडोर योग सत्र योग करने वालों के लिए भविष्य में इसके महत्ता को और अधिक सुदृढ़ करेगा और खुशहाली लेकर आएगा।

क्या आप जानते 21 जून को ही क्यों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे भी एक कारण है। दरअसल 21 जून उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इस तारीख के बाद दिन छोटे होने लगते हैं और गोलार्ध दक्षिण की ओर जाने लगता है जिसे भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। इसी वजह से 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाते हैं।

GO TOP