ऐश्वर्या राय पे विवादस्पद मीम शेयर करने पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफ़ी, ट्वीट किया डिलेट

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
ऐश्वर्या राय पे विवादस्पद मीम शेयर करने पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफ़ी, ट्वीट किया डिलेट

जब एग्जिट पोल जारी किये जा रहे थे तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक बनाने वाले एक्टर व‍िवेक ओबेरॉय का एक मीम भी वायरल हो रहा था। अभिनेत्री ऐश्वर्या के अलग अलग वक़्त पर रहे रिस्तों पर बने तीन तस्वीरों वाले इस मीम को कई लोगों ने गलत बताया और इसकी निंदा की।

यही नहीं लोगों की निंदा के साथ साथ इस मीम की वजह से विवेक को महिला आयोग की नोटिस भी मिली। इस नोटिस में उन्हें मीम के माध्यम से एक महिला और माइनर बच्ची पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा। महिला आयोग के अलावा सोनम कपूर, ज्वाला गुट्टा, निधि राजदान, मधुर भंडारकर आदि जैसे लोगों ने भी विवेक की इस ट्वीट की निंदा की।

इन आरोपों पर जवाब में कल न्यूज़ एजेंसी ANI से अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा की वे पिछले दस साल से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं और सोनम कपूर जैसे लोग उन्हें ना समझाएं।

इसके बाद आज विवेक ने ट्वीट के माध्यम से माफ़ी मांगी और कहा की अगर उनके ट्वीट से किसी भी महिला को बुरा लगा हो तो वे उनसे माफ़ी मांगते हैं।  इसके साथ ही उन्होंने अपना विवादास्पद ट्वीट भी डिलेट कर दिया।

बता दें की ऐश्वर्या कभी विवेक की गर्ल फ्रेंड रह चुकी हैं। विवेक ओबेरॉय ने एग्जिट पोल और नतीजों पर बना एक मीम को शेयर किया था। जिसमे ऐश्वर्या, सलमान, विवेक और अभिषेक के साथ दिख रही हैं। ये मीम 3 फोटो को जोड़कर बनाया गया है जिसमे ऐश्वर्या-सलमान को ओपिनियन पोल, ऐश्वर्या-विवेक को एग्जिट पोल और ऐश्वर्या-अभिषेक को रिजल्ट बताया गया है। विवेक ने ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया, 'हाहा! क्रिएटिव! यहां कोई राजनीति नहीं...बस जिंदगी।'

GO TOP