वीडियो में छतरी के साथ हवा में उड़ा शख्स, शिवराज बोले 'कांग्रेस का भी यही हाल होगा चुनावों में’

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
वीडियो में छतरी के साथ हवा में उड़ा शख्स, शिवराज बोले 'कांग्रेस का भी यही हाल होगा चुनावों में’

सोशल मीडिया आज बहुत बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया का जमाना है और कुछ भी बहुत जल्द वायरल होने लगता है। हम आये दिन यह देखते हैं की कोई ना कोई फोटो या वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तूफ़ान का वीडियो का वायरल हुआ है। यह वीडियो तुर्की के उस्मानिया प्रांत का है। जिसमे एक व्यक्ति तूफ़ान में उड़ जाता है।

तुर्की में आये तूफ़ान का वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तूफ़ान में उड़ रही एक छतरी को बचाने के लिए जैसे ही एक व्यक्ति छतरी को पकड़ता है तो वो खुद भी तूफ़ान में उड़ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'आने वाले चुनाव में कांग्रेस का भी यही हाल होने वाला है!'

जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो अपने ट्वीटर अकॉउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को लोग काफी पसंद करने लग गए। शिवराज के कमेंट को दखकर लोगो ने भी कांग्रेस का खूब मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा “मामाजी यह सब कहा से लाते हो” और एक यूजर ने लिखा की “मामाजी सीधे सीधे कहिये ना कि इस बार कांग्रेस उड़ जाएगी अपने 72 हूरों के पास” ।इसके अलावा भी कई सारे लोगो ने कांग्रेस का मजाक उड़ाया। आइये देखते है इनमे से कुछ -

बता दे की वायरल वीडियो में तूफ़ान में उड़ने वाले व्यक्ति की पहचान सादिक के रूप में हुई है। छतरी हवा में उड़ने के बाद सादिक घबरा गया था। उसको डर था कि ज्यादा ऊपर जाने के बाद वो गिर न जाए। कुछ लोग उसको बचाने आ गए। अब सादिक ठीक है उसे हलकी फुलकी चोट आयी है।

GO TOP