UPA ने हमें एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, क्या तब वे भी हमें फायदा पहुंचा रहे थे? -रिलायंस समूह

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
UPA ने हमें एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, क्या तब वे भी हमें फायदा पहुंचा रहे थे? -रिलायंस समूह

पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी हर मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिलायंस समूह ने प्रमुख अनिल अंबानी के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए पीएम को भ्रष्टाचारी बताते रहे हैं। इस पर खुद पीएम और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से तो कई बार जवाब सुनने को मिला पर इस बार खुद रिलायंस समूह की तरफ से जवाब सामने आया है।

बता दें की रिलायंस समूह ने अपने प्रमुख अनिल अंबानी के किसी भी राजनीतिज्ञ के साथ साठगांठ से काम प्राप्त करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को रविवार को पूरी तरह से खरिज कर दिया है। रिलायंस ग्रुप की तरफ से इस बाबत कहा गया कि ‘राहुल उनके खिलाफ अपने ‘मिथ्याचार, दुष्प्रचार और दुर्भावना प्रेरित झूठ' को जारी रखे हुए हैं।’

रिलायंस समूह की तरफ से प्रश्न किया गया कि उनकी कंपनियों को पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार (यूपीए सरकार) के जमाने में भी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट मिले थे तो क्या तब यूपीए सरकार भी क्रोनी कैपिटलिस्टों और बेइमान व्यापारियों की मदद कर रही थी?

ग़ौरतलब है की राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही मीडिया को जारी किये अपने एक बयान में कहा था कि ‘अनिल अंबानी ‘क्रोनी कैपिटलिस्ट' (राजनीतिज्ञों से साठ गांठ कर के फायदा कमाने वाले पूंजीपति) हैं।’ इसी पर अब पलटवार करते हुए रिलायंस समूह ने कहा है कि राहुल मिथ्याचार, दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठ फैलाने का अभियान जारी किये हुए हैं। अपने बयान समूह की तरफ से कहा गया की, ‘उन्होंने हमारे समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी पर क्रोनी कैपिटलिस्ट होने और बेईमान कारोबारी होने का आरोप लगाया है... ये सभी निश्चित तौर पर असत्य बयान हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में 2004 से 2014 के बीच उसे बिजली, दूरसंचार, सड़क, मेट्रो आदि जैसे विविध बुनियादी संरचना क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिले।राहुल के ही शब्दों को अधार बनाकर रिलायंस समूह इस मौके पर उनसे यह स्पष्ट करने का अनुरोध करता है कि क्या उनकी अपनी सरकार 10 साल तक एक कथित क्रोनी कैपिटलिस्ट और बेईमान कारोबारी की मदद कर रही थी!’

GO TOP