प्रधानमंत्री की रेस में शामिल होना चाहूँगी: प्रियंका चोपड़ा

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
प्रधानमंत्री की रेस में शामिल होना चाहूँगी: प्रियंका चोपड़ा

इंटरनेट पर प्रियंका चौपड़ा और निक जोनास की जोड़ी को लोग ख़ूब पसंद करते हैं। दोनों की जीवनशैली से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें मीडिया की सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल में प्रियंका चौपड़ा ने राजनीति में एंट्री को लेकर जो बयान दिया है उसको लेकर वे चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने बेबाक होकर कहा कि वे प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल होना चाहेंगी। उन्होंने इस दौरान अपने पति निक के बारे में कहा कि वो उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती हैं।

संडे टाइम्स से बातचीत के दौरान दौरान प्रियंका ने अपने और निक के बारे में खुलकर कहा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल होना चाहूँगी। मुझे अच्छा लगेगा यदि निक अमेरिका के प्रेजिडेंट के चुनाव में खड़े हो।" प्रियंका ने कहा कि वे पॉलिटिक्स से जुड़ी चीज़ों को नही करती हैं, लेकिन वे समाज में बदलाव लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब बात सुधार और बदलाव की हो तो हमें ना नही करनी चाहिए। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने यह भी बताया कि उनके पति निक एक फेमिनिस्ट हैं और बेधड़क इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

राजनीति में शामिल होने की इच्छा प्रियंका पहले भी व्यक्त कर चुकी हैं। वे पहले से ही कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। वे यूनिसेफ़ की गुड विल अंबेसडर भी हैं। वे उसके कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होती हैं।

यह पहला मौका नही है जब कोई बॉलीवुड सितारा राजनीति में एंट्री के बारे में सोच रहा है। हाल में हुए लोकसभा चुनावों में सनी देओल(बीजेपी) और उर्मिला मातोंडकर (कांग्रेस) ने एंट्री मारी है। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े नाम राजनीति से जुड़ें हैं। कुछ की सफलता मिली तो कुछ मायूस हुए हैं। प्रियंका की राजनीति में एंट्री को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वे बीजेपी ज्वाइन करेंगी। लेकिन अभी इस बारे में ऐसा कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी। बहरहाल राजनीति में परिवर्तन का हमेशा स्वागत किया जाना चाहिए और प्रियंका के राजनीति के प्रति इस झुकाव को सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए।

GO TOP