भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को बम से उड़ाया और फिर पर्चा छोड़ कर भाग गए

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को बम से उड़ाया और फिर पर्चा छोड़ कर भाग गए

झारखंड एक नक्सल प्रभावित प्रदेश है और यहाँ नक्सल घटनाएं अक्सर होती रहती है लेकिन लोकसभा चुनाव के समय यह पहली घटना सामने आयी है जिसमे एक भाजपा कार्यालय को उड़ा दिया गया है। गुरुवार की रात पलामू जिले के नक्सल क्षेत्र हरिहरगंज में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 12 उग्रवादियों द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित बीजेपी के चुनावी कार्यालय पर बम विस्फोट किया गया जिसके कारण पूरा कार्यालय ध्वस्त हो गया।

यह घटना रात को लगभग 12:25 बजे के करीब हुई। बता दें कि इस घटना के दौरान नक्‍सलियों ने एक पर्चा भी बीजेपी के नाम छोड़ा है। इस पर्चे में मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो का विरोध किया गया है जिसमे शराब कारोबारी विजय माल्या के 9000 करोड़ और हीरा व्यवसायी नीरव मोदी के 11000 करोड़ के घोटाले, राफेल सौदे में घोटाला, नोटबंदी, धार्मिक अल्पसंख्यक पर हो रहे हमले आदि का उल्लेख किया है।

छतरपुर के डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने जानकारी दी कि भाजपा कार्यालय को बम विस्‍फोट से उड़ाया गया जिसके हमले से किसी को हानि नहीं हुई है केवल भवन को क्षति पहुंची है। इस घटना की जाँच  हायर गंज थाना पुलिस बल कर रही है। जिनके द्वारा पता चला की भाकपा माओवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा छोड़ा है। इस पर्चे में 17वीं  लोकसभा चुनाव को बहिष्कार करने की बाद कही गयी है।

पहले भी नक्सली द्वारा इस तरह की घटना की जा चुकी है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पलामू से सांसद वीडी राम चुनाव मैदान में हैं। वीडी राम प्रदेश के पूर्व डीजीपी भी रहे हैं। घटनास्थल पर हरिहरगंज थाना प्रभारी वंशनारायण सिंह दलबल समेत उपस्थित है।

जानकारी दे दें की चौथे चरण के चुनावों के लिए 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान 29  अप्रैल को होने वाले है। जिसमे झारखंड की 3 सीटों के लिए, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5 राजस्थान की 13 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटें है।

GO TOP