चीन ने मान लिया जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
चीन ने मान लिया जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा

भारत का अभिन्न हिस्सा अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को हमेशा अपना कहने वाला चीन को शायद अब समझ आ ही गया है कि ये भारत का अहम हिस्सा है और भारत किसी भी कीमत पर इन अभिन्न हिस्सों को किसी को भी अधिकार ज़माने ही देगा। चीन ने अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर को लेकर एक हैरान कर देने वाला काम किया है।

चीन ने अपने एक नक्शे में पूरे जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया है। ये भारत के लिए भी हैरानी की बात है की जो चीन अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर को अपना हिस्सा मानने का दावा करता था रातो रात उस चीन को ऐसा क्या हो गया जो उसने अपने नक्शे में ये मान लिया की ये हिस्से भारत के ही हैं।

चीन ने सीमा विवाद को लेकर हमेशा ही उकसावे वाला कदम उठाया है। ऐसे में चीन का ये कदम भारत को सोचने पर मजबूर करता है कि यह चीन की कोई नई साज़िश तो नही या चीन भारत को खुश करने के लिए ऐसा कर रहा है। बीजिंग में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के दूसरे समिट में चीन अपना नक्शा प्रदर्शित कर रहा था। इसी में चीन ने पूरे जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखाया है।

बता दें की इस BRI समिट में 37 देश शामिल हो रहे हैं। इस नक्शे में भारत को भी BRI का हिस्सा दिखाया गया है, भारत ने इस समिट का बहिष्कार किया है। चीन का ये कदम इसलिए सोचने पर मजबूर कर रहा है क्योंकि हाल ही में चीन ने ऐसे हजारों नक्शे नष्ट किए थे जिनमें अरुणाचल प्रदेश को भारत के राज्य के तौर पर दिखाया जाता रहा है। चीन की किसी भी बात पर आसानी ने विश्वास इसलिए भी नही किया जा सकता क्योंकि ये चीन हमेशा ही भारत के काम में रोड़े अटकाते आया है। पिछले दिनों हुए पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने को लेकर भी चीन ने अड़ंगा लगाया था ऐसे में चीन का ये कदम भारत को खुश करने के लिए चीन की चाल भी हो सकती है।

GO TOP