मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 19 अप्रैल को बंध सकते हैं शादी के बंधन में!

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 19 अप्रैल को बंध सकते हैं शादी के बंधन में!

रणवीर सिंह दिपिका पादुकोण की शादी और प्रियंका निक की शादी के बाद बॉलीवुड के दूसरे कपल्स भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। इनके लव लाइफ के चर्चे पूरे बॉलीवुड में है। इन्हे अक्सर साथ में डिनर, लंच करते हुए और जिम जाते देखा गया है। इन दोनों से जुड़ी एक खबर सामने आयी है। अब इस कपल को लेकर बड़ी खबर ये है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। साथ ही शादी की डेट भी रिवील हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक भले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार न किया हो लेकिन खबर आयी है की दोनों 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन खुद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस बात का खुलासा नहीं किया है। यहाँ तक की गेस्ट की लिस्ट सामने आ चुकी है। बता दे इनकी शादी में ज्यादा गेस्ट नहीं आएंगे। शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल होंगी । साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी इनवाइट किया गया है।

इसके पहले भी जब इनकी शादी की खबर आयी थी तो इस बात पर मलाइका अरोड़ा ने कहा था की यह सब मीडिया की बनाई हुई बाते है। तो वहीं अर्जुन कपूर ने कहा था, 'वक्त आने पर वो इस बारे में बात करेंगे’। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। दोनों अपनी शादी की तैयारी में लगे हुए और उन्होंने मेकअप मैन और हेयर आर्टिस्ट को कहा की वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें।

GO TOP