साल 2016 में आई फिल्म दंगल में अभिनय करने वाली फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़कर अपने फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। अभी हर तरफ जायरा वसीम की ही चर्चा हो रही है। जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का कारण भी कुछ ऐसा बताया जो उनके फैंस को ठीक नहीं लग रहा है। उन्होंने अपने छह पन्नों के एक लेख में यह बताया था कि वह अपनी धार्मिक आस्था और इस फ़िल्मी क्षेत्र में तालमेल नहीं बिठा पा रही थी और अपनी धार्मिक आस्था के प्रति सहज नहीं थी। इस कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था।
बहरहाल जायरा वसीम अकेली अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने इस तरह अचानक से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है इनसे पहले भी कई अभिनेत्री है जिन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया है आइये जानते है कौन हैं वे?
आयशा कपूर

फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लैक में फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी के बचपन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री आयशा कपूर ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया था। 'ब्लैक' फिल्म में आयशा कपूर ने अपना किरदार बखूबी निभाया था। उसके अभिनय की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तारीफ़ हुई थी। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में मात्र दो फिल्म की थी उसके पश्चात उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया था।
आयशा टाकिया

आयशा टाकिया ने भी अपने फ़िल्मी करियर में कई फिल्में की है। इनकी सुपरहिट फिल्मों में शामिल है सलमान खान के साथ वाली इनकी फिल्म 'वॉन्टेड' जिसके कारण उन्होंने खूब सुर्खिया बटोरी थी। इसके बाद फिल्म 'डोर' में भी अच्छा अभिनय किया था। बाद में आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी के बेटे फरहान आज़मी से शादी करने के बाद अपने फ़िल्मी करियर से अलविदा ले लिया था। उनके इस फैसले से उनके कई फैंस को बड़ा झटका भी लगा था।
मयूरी कांगो

प्रसिद्ध सांग 'घर से निकलते ही' से बॉलीवुड में चर्चा में आयी फिल्म अभिनेत्री ने मयूरी कांगो ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्म की थी। उनकी एक फिल्म को तो नेशनल अवार्ड भी मिला था। सन 2000 में फिल्म बादल के रिलीज़ के बाद उन्होंने एक एनआरआई से शादी की और बॉलीवुड से भी विदा ले ली। अभी जानकारों की माने तो मयूरी एक मल्टीनेशनल कंपनी में किसी बड़े पद पर आसीन है।
ममता कुलकर्णी

90 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थी। लोगों के बीच खास पहचान बनाने में उनका ग्लैमरस अवतार बहुत ही सहायक सिद्ध हुआ था। उन्होंने सन 2000 में बॉलीवुड को अचानक अलविदा कहकर अपने फैंस और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को चौंका दिया था।