जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी मुठभेड़: भारतीय सैनिकों ने मार गिराए 3 आतंकी

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी मुठभेड़: भारतीय सैनिकों ने मार गिराए 3 आतंकी

गुरुवार की सुबह जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को शोपियां के यरवन जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद जम्मू कश्मीर की पुलिस और भारतीय सेना ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। जम्मू कश्मीर में इस वर्ष सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने लगभग 65 आतंकवादियों को मार गिराया। दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन आल आउट भी जारी है। अभी भी कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से चल रहा मुठभेड़ जारी है।

भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के चलते इस मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए है। इन आतंकवादियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद हुए है। जम्मू कश्मीर में इस वर्ष 65 आतंकी मरे है यही आकड़ा पिछले वर्ष इस समय तक 44 था। शोपियां में अभी भी कुछ आतंकवादियों के छुपे होने की सम्भावना है जिसके कारण यह संयुक्त अभियान अभी भी जारी है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इस अभियान के साथ साथ कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में भी आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है वहां भी कुछ आतंकियों के छुपे होने की सम्भावना है।

हाल ही में कुछ दिन पहले 23 मार्च को सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा और शोपियां में अलग अलग अभियान चलाकर 6 आतंकवादियों को मारा था जिसमे दो पाकिस्तानी नागरिक भी मौजूद थे। इन आतंकवादियों ने 12 वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। जम्मू कश्मीर में पिछले साल भर में 250 से अधिक आतंकवादि मार गिराए गए थे।

GO TOP