साध्वी प्रज्ञा की कहानी पर बनी फिल्म, चुनावी माहौल में ही रिलीज़ हो जाएगी यह फिल्म

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
साध्वी प्रज्ञा की कहानी पर बनी फिल्म, चुनावी माहौल में ही रिलीज़ हो जाएगी यह फिल्म

लोकसभा चुनाव के चलते हर तरफ चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। इस चुनावी माहौल से फिल्मी दुनिया भी अछूता नहीं है और वहां भी आजकल कई नेताओं पर बनी फिल्म बनकर रिलीज़ हुई हैं। अब खबर आयी है की लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाई गई है। यह डॉक्यूमेंटरी फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि यूट्यूब पर जल्द रिलीज़ होने वाली है।

साध्वी प्रज्ञा का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा रहा है।बता दें कि इस फिल्म की कहानी साध्वी पर हुए जुल्मों को दिखाया जायेगा। जिसके जरिए वह कांग्रेस और उसके प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मैदान में घेरेंगी। इस फिल्म की अवधि 18 मिनट है और इसमें कथित हिंदू आतंकवाद को लेकर तत्कालीन यूपीए सरकार के रवैये को भी दिखाया गया है जो इसे साबित करने के लिए कई तरह के हथकड़े अपनाती है। इस फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि किस तरह कांग्रेस पार्टी के कहने पर साध्वी को टार्चर किया गया था और उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया गया था।

इस फिल्म में साध्वी प्रज्ञा पर लगे आरोपों को लेकर पक्ष रखा जाएगा। इस फिल्म में भी दिखाया जाएगा कि साध्वी प्रज्ञा को प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने की। इसके अलावा भी फिल्म में साध्वी प्रज्ञा से जुड़ी अन्य बातों को बताया जायेगा। यह जैसे ही रिलीज़ होगी यह चुनावी माहौल को और गर्म कर देगी और जिसके बाद कांग्रेस की सच्चाई सामने आएगी।

यह फिल्म आरएसएस के इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र की ओर से बनाई गई है। खबर आयी है इस फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस चुनाव आयोग जाने की तैयारी कर रही है। इसके पहले भी कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म पर रोक लगा दी है जो अब चुनाव के बाद ही रिलीज़ होगी।

GO TOP