भारतीय नागरिकता ना होने के अफ़वाहों को दीपिका पादुकोण ने मतदान की तस्वीर शेयर कर किया शांत

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
भारतीय नागरिकता ना होने के अफ़वाहों को दीपिका पादुकोण ने मतदान की तस्वीर शेयर कर किया शांत

भारतीय हिंदी फिल्म उद्योग जिसे आमतौर पर बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है में विश्व के कई देशों के लोग काम करते हैं। हाँ ये है की इनमें ज्यादातर लो भारत के या भारतीय मूल के ही होते हैं। भारतीय मूल के से मतलब ये हुआ की वे भारतवंशी तो हैं पर भारतीय नहीं हैं।  उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।

बॉलीवुड में आज कई सारे ऐसे सितारें काम कर रहे हैं जो भारतीय तो हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। आजकल चुनावों का माहौल चल रहा है इसलिए नागरिकता वाली लिस्ट पर मीडिया में खूब स्टोरीज पढ़ने को मिल रही है। कई मीडिया स्टोरी में दीपिका पादुकोण को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया गया ।

दीपिका पादुकोण के बारे में कहा जाता है की उनका जन्म डेनमार्क में हुआ है साथ ही साथ यह भी कहा जाता है कि उनके पास अभी तक वहीं की नागरिकता है और वे भारत की नागरिक नहीं हैं। लेकिन अब जब चुनाव चल रहे हैं और इन्हीं चुनावों के दौरान जब 29 अप्रैल को महाराष्ट्र में मतदान हुए तो कई लोगों ने दीपिका की नागरिकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

बहरहाल बता दें की दीपिका का जन्म भले ही डेनमार्क में हुआ हो, लेकिन उन्होंने भारत की नागरिकता हासिल कर ली है। दीपिका के अनुसार यह सब करना बहुत मुश्किल था, लेकिन उन्होंने उसे हासिल कर लिया है। दीपिका ने इस बार चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो उनके भारत के नागरिक होने की तस्दीक करता है।

मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उँगलियों के साथ दीपिका ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और अपने ऊपर उठ रहे नागरिकता के सभी सवालों को करारा जवाब दे दिया।

बता दें की दीपिका ने पिछले साल धूम धाम से रणवीर सिंह के संग शादी की और इन दिनों वे 'छपाक' नामक की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

GO TOP