ममता बनर्जी ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बच्चा, आरोपों पर किया पलटवार

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
ममता बनर्जी ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बच्चा, आरोपों पर किया पलटवार

राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल के मालदा में एक चुनावी रैली की थी। इस रैली के दौरान राहुल गांधी में पीएम मोदी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर आरोप लगते हुए कहा की दोनों ही अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने मोदी को कहा की वो झूठे है। उन्होंने रोजगार देने का वादा किया फिर मुकर गए। फिर उन्होंने ममता पर निशाना साधते हुए कहा की ममता राज में नहीं हुआ बंगाल का विकास।

राहुल गांधी के इस बयान पर ममता का जवाब आ गया है। बुधवार को ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, उन्होंने (राहुल) वही कहा है जो महसूस किया। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूँगी। वह अभी बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या कहूंगी? इसके बाद न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, उन्होंने (कांग्रेस) एक घोषणा की है और हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।कांग्रेस इन दिनों जोरों शोरों से इसका प्रचार कर रही है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगते हुए यह भी कहा था की ममता बनर्जी के पहले भी यहाँ लोग पर अत्यचार हो रहे थे और अब आपने ममता को चुना उसके बाद भी यह अत्याचार बंद नहीं हुआ है। उनके आने से बंगाल में विकास ही नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने फिर कहा - जब तक कांग्रेस सरकार बंगाल में नहीं आएगी तब तक बंगाल का विकास नहीं हो सकता। राहुल के इन आरोपों का जवाब देते हुए ममता ने उन्हें 'बच्चा' करार दिया है।

इसके बाद राहुल गांधी ने उन नेताओं पर भी टिप्पणी की जो कांग्रेस से निकलकर बीजेपी में शामिल हो गए है। राहुल ने कहा उन्होंने आज तक ऐसे दल बदलू नेता नहीं देखे।

GO TOP