28 वर्षीय युवा भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या के आयुध पूजा करने से कांग्रेस पार्टी को है परेशानी

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
28 वर्षीय युवा भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या के आयुध पूजा करने से कांग्रेस पार्टी को है परेशानी

आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगाने से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस कुछ ऐसे चीजों को लेकर मुद्दा बना रही है जिसका कोई मतलब भी नहीं निकलता। हाल ही में कांग्रेस आईटी सेल ने दक्षिण बेंगलुरु से एक भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या को निशाना बनाया है। वह उनके द्वारा किये गए हिन्दू रीति-रिवाजों से आयुध पूजा को चुनावी मुद्दा बना रही है। कांग्रेस को अब हिन्दू पद्धति से भी आपत्ति होने लगी है। बता दें की कांग्रेस समर्थकों व आईटी सेल के लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिये तेजस्वी सूर्या को निशाना बनाया है।

जानकारी दे दें की हिन्दू धर्म में आयुध पूजा का विधान होता है। इस पूजा में अस्त्र-शस्त्र की पूजा होती है। दक्षिण भारत में इस पूजा को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। नवरात्री के दौरान यह पूजा की जाती है। यह पूजा माँ चामुंडेश्वरी द्वारा महिषासुर राक्षस का वध करने के याद में की जाती है। पीएम मोदी भी आयुध पूजा में समय समय पर हिस्सा लेते रहे है।

तेजस्वी सूर्या के द्वारा इस पूजा को किये जाने से कांग्रेस और आईटी सेल के लोग इसे ट्विटर पर निशाना बना रहे है। तेजस्वी के आयुध पूजा वाले चित्र को लेकर उन्हें हिंसक प्रवृति से जोड़ा जा रहा है। साथ ही वह इसके लिए पेड प्रमोशन की मदद ही ले रहे है। जिसे आसानी से देखा जा सकता है। प्रमोट करने से यह ट्वीट जो यूजर फॉलो नहीं करते है उनकी टाइमलाइन पर भी आसानी से देखा जा सकता है।

बता दे की तेजस्वी सूर्या भाजपा युवा प्रदेश मोर्चा के सचिव है। साथ ही यह सोशल मीडिया टीम में भी शामिल है और संघ से भी जुड़े है। आगामी चुनावों में तेजस्वी सूर्या सबसे युवा लोक सभा प्रत्याशियों में से एक होंगे।

GO TOP