मोदी का सन्देश: भारत ने की अंतरिक्ष में सर्जिकल स्ट्राइक

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
मोदी का सन्देश: भारत ने की अंतरिक्ष में सर्जिकल स्ट्राइक

आज सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने अपने प्यारे देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा “मेरे प्यारे देशवासियों आज सवेरे लगभग 11:45 से 12:00 बजे में एक महत्वपूर्ण सन्देश लेकर आप के बीच आऊंगा”

इस ट्वीट को कुछ ही समय में हजारों लोगों ने रिट्वीट भी किया है। पीएम मोदी के पिछले 5 वर्षो के कार्यकाल में पहली बार उन्होंने इस तरह ट्वीट करके समय दिया है।

अपने सन्देश में नरेंद्र मोदी ने बताया की भारत ने अंतरिक्ष में एक सेटेलाइट को मार गिराया है और अब भारत एंटी सेटेलाइट शक्ति संपन्न देश बन गया है। अपने सन्देश में पीएम मोदी ने कहा की “भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है।”

इस दौरान बोलते हुए मोदी ने विश्व समुदाय को बताया की भारत ने जो ये नई शक्ति प्राप्त की है उससे विश्व के किसी भी देश को परेशान होने की जरुरत नहीं है और यह परिक्षण भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए किया है। अंत में पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने इस सम्बोधन को समाप्त किया।

इससे पहले नोटबंदी के समय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक से राष्ट्र के नाम संदेश दिया और पूरे देश में एक झटके में 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगा दिया था।

GO TOP