एक्टर रणवीर शौरी ने कसा मोदी विरोधियों पर तंज, कहा ‘वोट के लिए खुद का दिमाग लगाएं’

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
एक्टर रणवीर शौरी ने कसा मोदी विरोधियों पर तंज, कहा ‘वोट के लिए खुद का दिमाग लगाएं’

लोकसभा चुनावों के लिए मोदी सरकार को वोट ना देने हेतु कई डायरेक्टर्स, एक्टर्स और थियेटर आर्टिस्ट्स ने अपील की थी। इस अपील में कई नामी हस्तियां शामिल थी जैसे अनुराग कश्यप, नसीरुद्दीन शाह, इम्तियाज अली,  विशाल भारद्वाज आदि। इन कलाकारों का कहना है कि मोदी सरकार में बेरोज़गारी में वृद्धि हुई है, असहिष्णुता बढ़ गयी है, हमले भी बढ़े है। पर कई अभिनेता ऐसे भी हैं जो ऐसा नहीं मानते।  इन्हीं में से एक हैं अभिनेता रणवीर शौरी।

एक्टर रणवीर शौरी ने इस मामले के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने साफ साफ कहा है कि कुछ आर्टिस्ट्स लोगो को गुमराह कर रहे है। वह लोगो को वोट देने की अपील करने के स्थान पर किसे वोट करना है यह बता रहे है।

उन्होंने आगे उन आर्टिस्ट से पूछा की क्या यह समस्याएं केवल इन पांच सालों से ही है? क्या इससे पहले हमारा देश सही से चल रहा था? क्या इससे पहले दंगे जैसी घटनाएं नहीं हुई? क्या बेरोजगारी की समस्या पहले नहीं थी? क्या इससे पहले भुखमरी ख़त्म हो गयी थी? इन सबका जिम्मेदार क्या 5 साल पुरानी सरकार को ठहराना सही होगा? भारत जैसे इस विशालकाय देश में 5 सालों में समस्त समस्याओं सुलझा पाना मुमकिन नहीं हो सकता है।

इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर वार करते हुए कहा कि आज वह लोग न्याय की बाते कर रहे है जो पिछले साठ सालों में समस्याओं को सुलझा नहीं सके। एक ही परिवार के लोग सदियों से देश पर  राज करते रहे हैं यह सही नहीं है। उन्होंने कहा की लोगो को इतनी समझ है की वह अपने सोच के अनुसार वोट दे सकते है। उन्हें दूसरों के बहकावे में नहीं आना चाहिए और खुद के दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए।

GO TOP