महाराष्ट्र: एक दूल्हा करेगा एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ अनोखी शादी

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
महाराष्ट्र: एक दूल्हा करेगा एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ अनोखी शादी

आज के समय में जहां भारतीय परिवेश में बिना शादी के रहना ट्रेंड में है और धूमधाम से शादी रचाने के लिए लाखों, करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वहीं महाराष्ट्र का वसा सुतारपाडा गांव ऐसा है जहाँ शादी के बिना लिव इन रहने की परम्परा बहुत पुराने समय से चली आ रही है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासरी तालुका के वसा सुतारपाडा गांव के रहने वाले संजय धाडगा एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी करेंगे। बता दे की यह अनोखी शादी आगामी 22 अप्रैल, 2019 को होने जा रही है। शादी की पत्रिका मिलने के बाद से गांव के हर घर में संजय धाडगा की शादी की ही चर्चा हो रही है। संजय के घर वाले फिलहाल उनकी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

संजय धाडगा एक रिक्शा चालाक है, 10 साल पहले संजय को बेबी नाम की लड़की से प्यार हुआ था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी फिर भी दोनों साथ साथ पति पत्नी की तरह रह रहे थे। कुछ सालों के बाद, संजय को रीना नाम की लड़की से प्यार हो गया। लेकिन संजय और रीना की भी शादी नहीं हुई। उसके बाद संजय बेबी और रीना तीनों मिलकर संजय के घर पर रहने लगे वो भी बिना शादी किये। फ़िलहाल संजय और उनकी दोनों महिला मित्रों के तीन बच्चे है। इनमे से एक लड़का और एक लड़की हैं पहली महिला मित्र बेबी से हुए है और एक लड़की दूसरी महिला मित्र रीना से हुई है।

पालघर जिले के इस गांव में सभी लोग आदिवासी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव के लोग ज्यादा समृद्ध नहीं हैं और अपनी शादी का खर्चा नहीं उठा पाते हैं।  इसीलिए ज्यादातर जोड़े एक दूसरे के साथ बगैर शादी किये ही रहते हैं। जब इन आदिवासी जोड़ों के पास पैसे होते हैं तो अपनी जिंदगी में कभी भी शादी कर लेते हैं।  शादी के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है और कई जोड़े तो बुढ़ापे में  शादी करते हैं।

इन्हीं कारणों की वजह से संजय धाडगा ने भी अपनी महिला मित्रों के संग शादी के बगैर लिव इन की तरह जीवन यापन करते थे। अब जब वे थोड़े समृद्ध हो गए हैं और अपनी शादी का खर्च उठा सकते हैं तो उन तीनों ने शादी करने की सोची है। 22 अप्रैल को होने वाली इन तीनों की शादी गांव और तालुके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। संजय की शादी का पत्रिका भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

GO TOP