बकौल सैम पित्रोदा “राहुल गांधी पप्पू नहीं है, वे एक शिक्षित और बुद्धिमान व्यक्ति हैं”

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
बकौल सैम पित्रोदा “राहुल गांधी पप्पू नहीं है, वे एक शिक्षित और बुद्धिमान व्यक्ति हैं”

रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के तारीफ में कहा है की, " राहुल गांधी जैसे युवा नेताओं की आवश्यकता है, मुझे राहुल गांधी पर बहुत भरोसा है। पिछले दस साल से भाजपा उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। वह पप्पू नहीं हैं। वह एक उच्च शिक्षित, बुद्धिमान युवा हैं।

बता दें की सैम पित्रोदा वरिष्ठ कांग्रेस नेता होने के साथ साथ भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख भी हैं। वे गांधी परिवार के बहुत करीब हैं और वे हमेशा गांधी परिवार के थिंक टैंक के रूप में काम करते रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की ‘2014 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी के लिए "पप्पू" एक नकली नाम बन गया और उन्हें अक्सर भगवा पार्टी समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर इस नाम से बुलाया जाता है।’

पित्रोदा ने मोदी के वादों पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि देश को "जुमलों" (चुनावी बयानबाज़ी) से लैस लोगों के बजाय तकनीक में पारंगत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा की ‘भारत को आधुनिक दिमाग की जरूरत है, उसे एक दिमाग की जरूरत है जो तकनीक से प्रेरित हो, न कि जुमलों से।’ पित्रोदा ने कहा कि ‘देश को चरित्र वाले व्यक्ति की जरूरत है, उसे एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो लोगों के लिए महसूस करे, जो लोकतंत्र में विश्वास रखता हो और हमारे बारे में बात करता है सिर्फ अपने बारे में नहीं।’

77 वर्षीय टेक्नोक्रेट पित्रोदा ने कहा कि ‘राहुल गांधी के पास देश को आगे ले जाने के लिए वंशावली थी। मैंने राहुल की दादी (इंदिरा गांधी) और उनके पिता (राजीव गांधी) के साथ काम किया है। उसके पास वंशावली है। यह राजगद्दी के बारे में नहीं है, वंशवाद के बारे में नहीं है, बल्कि पार्टी को आगे ले जाने वाला कोई है।’ पित्रोदा ने कहा, ‘भारत का भविष्य और लोकतंत्र दांव पर है।’

GO TOP