वन-डे क्रिकेट में विराट कोहली जल्द ही तोड़ने वाले हैं ये बड़े विश्व कीर्तिमान

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
वन-डे क्रिकेट में विराट कोहली जल्द ही तोड़ने वाले हैं ये बड़े विश्व कीर्तिमान

विश्वकप 2019 के पाकिस्तान के साथ हुए मुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने अपनी इस पारी में वन डे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने ये कीर्तिमान अपनी 222 वन डे पारी में स्थापित किया है। अब विराट के बल्ले से एक के बाद एक कीर्तिमानों की झड़ी लगने वाली है और पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले है। भारत के कप्तान जिस फॉर्म में है उसको देखते हुए लगता है कि वन-डे क्रिकेट के कई अन्य रिकॉर्ड भी वे जल्द ही तोड़ देंगे। आइये जानते हैं कौन से रिकॉर्ड जल्द टूट सकते हैं।

सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड  

अब तक वन-डे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने वन-डे में 49 शतक लगाए हैं वहीं विराट कोहली ने वन-डे में अब तक 41 शतक लगाए हैं। यदि वे 9 शतक और ठोक देते हैं तो वे सचिन के सबसे महान रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे। विराट की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगता है कि वे जल्द ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।

वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक रन

वन-डे क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के ही नाम है। वन-डे में उन्होंने कुल 18426 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने अभी सिर्फ 11020 रन ही बनाये हैं। हांलाकि इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए विराट कोहली को अधिक समय लग सकता है, लेकिन ये उनके लिए मुमकिन है।

विश्व कप में सर्वाधिक रन

विश्व कप में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है। उन्होंने विश्व कप मुक़ाबलों में 2278 रन बनाए हैं। हांलाकि विराट कोहली को इस रिकॉर्ड की बराबरी करने में काफी समय लग सकता है। उन्होंने अब तक विश्वकप के मैचों में 764 रन ही बनाए हैं।

सर्वाधिक मैन ऑफ़ द मैच

वन-डे  क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ़ द मैच पाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। उनके द्वारा खेले गए कुल 463 मैचों में उन्हें 62 बार मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब गया है। सचिन के बाद सर्वाधिक मैन ऑफ़ द मैच पाने वाले खिलाड़ी सनथ जयसूर्या हैं। उन्हें 48 बार ये अवार्ड मिला है। विराट कोहली को अब तक 32 बार ये अवार्ड मिला है और वे तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा औसत वन डे रन रेट

विराट कोहली का 222 पारियों में 59.56 का औसत रहा है। औसत रन के मामले में वे नीदरलैंड के रियान डेन डिसकाटे का स्थान पहला है। उन्होंने वन डे क्रिकेट की 20 से ज़्यादा पारियों में 67 के औसत से रन बनाए हैं।

टीम के कप्तान रहते हुए सर्वाधिक रन

टीम के कप्तान के रूप में विराट कोहली ने अब तक 4300 रन बनाये हैं। वे इस मामले में अभी सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी से पीछे हैं। कप्तान रहते हुए सबसे अधिक रन बनाने में 8497 रन के साथ रिकी पोंटिंग पहले स्थान पर हैं।  

सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड

वन-डे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड शाहिद अफ़रीदी के नाम है। उनके नाम 351 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने अब तक 118 छक्के लगाए हैं। उन्हें इस रिकॉर्ड की बराबरी करने में समय लग सकता है।

GO TOP