‘Peeche Dekho’ वाले पठानी लड़के का वीडियो हो रहा है वायरल, लोग कर रहे हैं तैमूर से तुलना

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
‘Peeche Dekho’ वाले पठानी लड़के का वीडियो हो रहा है वायरल, लोग कर रहे हैं तैमूर से तुलना

अक्सर हम हमारे मूड को ठीक करने के लिए इंटरनेट पर फनी वीडियो देखते है। लोग अक्सर छोटे बच्चों के वीडियो देखते है क्योंकि वो क्यूट और फनी होते है। जब भी हम लोकप्रिय बच्चों के बारे में बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम आता है तैमूर अली खान का। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे (तैमूर ) ने आजकल इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। तैमूर ने अपनी क्यूटनेस ने लोगो का दिल जीत लिया है।

जब भी तैमूर का कोई फोटो या वीडियो आता है तो वो इंटरनेट पर बहुत जल्दी वायरल हो जाता है। हालाँकि, लगता है कि तैमूर के लिए ऑनलाइन एक नई प्रतियोगिता आ गई है। इन दिनों के एक पठानी बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसकी क्यूटनेस की तुलना तैमूर अली खान से कर रहे है। लोग उस बच्चे को “पठान का बच्चा” और “पीछे देखो वाला लड़का” जैसे नामों से बुला रहे है। वायरल वीडियो में छोटा बच्चा अपने एक रिश्तेदार से बात कर रहा है, जो उसकी हरकतों को भी झेल रहा है। ये रहा वो वीडियो -

यह छोटा लड़का जो शायद पाकिस्तान का है और जिसका नाम अहमद शाह है उसने सोशल मीडिया पर अपने क्यूट लुक्स और वीडियोज से धूम मचाई हुई है जो इन दिनों इंटरनेट पर हमेशा ट्रेंड कर रहे हैं। बता दे तैमूर की तरह यह लड़का भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये इंटरनेट पर मिम्स और जोक्स को लेकर चर्चाओं में है।

GO TOP