अंतरिक्ष में मिला इंसानों के रहने लायक एक ग्रह, NASA को मिली कामयाबी, ग्रह पर पानी मौजूद

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
अंतरिक्ष में मिला इंसानों के रहने लायक एक ग्रह, NASA को मिली कामयाबी, ग्रह पर पानी मौजूद

पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों के लिए अंतरिक्ष हमेशा से कौतुहल का विषय रहा है इसीलिए अंतरिक्ष में जीवन खोजने का प्रयास हमेशा ही किया जाता रहता है। अब इस खोज में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। वैज्ञानिकों ने इंसानों के रहने योग्य वातावरण वाला पृथ्वी के आकार का एक ग्रह ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है की इस गृह पर तरल अवस्था में पानी की भी मौजूदगी है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ग्रह सौर मंडल से काफी नज़दीक भी है।

बता दें की नासा की टीईएसएस विंग जो मुख्य रूप से ग्रहों को तलाशने का काम करती है ने पृथ्वी के आकार के इस ग्रह को ढूंढा है। नासा ने होनोलूलू में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की मीटिंग के 235 वें संस्करण के दौरान इस खोज के बारे में बताया। इस दौरान नासा की तरफ से कहा गया कि 'यह ग्रह एक तारे टीओआई 700 (TOI 700) की परिक्रमा कर रहा है, जो की हमसे 100 प्रकाश वर्ष से अधिक दूर नहीं है।'

नासा ने बताया कि यह ग्रह तारे की परिक्रमा करने वाले तीन ग्रहों में से एक है और सतह पर पानी की क्षमता को धारण करने के लिए अपने तारे से आदर्श तथा उचित दूरी पर भी है। नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप की मदद से खगोलविदों ने ग्रह की क्षमता का आकलन किया है।

नासा के वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह को 'TOI 700 d' नाम दिया है। यह ग्रह बाकी दोनों ग्रहों की तुलना में अपने तारे के बाहरी कक्षा में चक्कर लगा रहा है। ये न तो बहुत अधिक दूर है और न ही बहुत अधिक करीब है। ग्रह उतनी दूरी पर है जहां द्रव हालात में पानी मौजूद हो सकता है। इसके अलावा जो दो अन्य ग्रह हैं उनमें से एक जो तारे के सबसे नज़दीक है, वह पथरीला है और दूसरा ग्रह गैस के रूप में है।

नासा ने अनुमान लगाया है की यह गृह पृथ्वी से 20 % अधिक बड़ा है और इसे 37 दिन लगते हैं  अपने तारे का चक्कर पूरा करने में।

GO TOP