रियल सेक्स से लेकर एलियन तक, जाने पोर्नहब पर लोगों ने इस साल क्या क्या देखा?

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
रियल सेक्स से लेकर एलियन तक, जाने पोर्नहब पर लोगों ने इस साल क्या क्या देखा?

हर साल के आख़िरी महीने में हम ये देखते है कि यह पूरा साल कैसा रहा। हमारी किस बात को लोगों ने नकारा है। इसी तरह हम हमारे व्यापार में भी क्या लोगों ने पसंद किया और क्या नहीं। लोग अपने व्यापार का लेखा जोखा देखने के लिए सर्वे भी करते है। ऐसा ही एक सर्वे एडल्ट साइट पोर्नहब ने भी करवाया है।

इस सर्वे से एडल्ट साइट पोर्नहब को इस बात की जानकारी मिली है कि इस पूरे साल लोगों ने उनकी साइट पर क्या क्या सर्च किया है। इस सर्वे की रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए है। इस सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पोर्न साइट पर लोग रीयलिस्टिक पोर्न सर्च कर रहे है।

इस सर्वे से पता चला है कि इस साल साइट पर 42 अरब से अधिक लोगों ने विजिट किया है। हर दिन करीब 1.15 करोड़ लोग साइट पर आ रहे है। सर्वे के अनुसार साइट पर ज्यादा लोग तो आये ही है साथ ही उन्होंने कुछ अलग हटकर सर्च नहीं किया है। पिछले साल पोर्नहब पर करीब 8 अरब लोगों ने विजिट किया था जो कि इस बार बढ़कर 39 अरब हो चुका है। इस बार साइट पर लोगों ने ज्यादा यह शब्द सर्च किया है "रियल सेक्स करते हुए रियल लोग"

इस विषय पर पोर्नहब ने क्सुअल वेलनेस सेंटर की डॉक्टर लॉरी बेटिटो से चर्चा की जिसमे डॉक्टर लॉरी बेटिटो ने बताया कि "ऐसा लगता है कि लोग सेक्स के वास्तविक रूप को ढूंढ रहे हैं।" इसका मतलब है कि लोग पोर्न स्टार के सेक्स के बदले वास्तविक लोगों का सेक्स देखना पसंद कर रहे है।

इसके बाद पोर्नहब साइट पर लोगों ने दूसरे नंबर पर सर्च किया है "एलियन"। एलियन का तो सेक्स से कोई संबंध नहीं है पर यह कीवर्ड भी टॉप पर रहा है। पोर्नहब द्वारा दिए गए बयान के अनुसार "ये बात तो हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि लोग जो पसंद करते हैं, वही साइट पर सर्च करते हैं पर असल में लोगों को खुद नहीं पता कि उन्हें वास्तव में क्या पसंद है।"

GO TOP