केरल के वायनाड सीट से भारत धर्म जनसेना के तुषार वेल्लापल्ली देंगे राहुल गांधी को चुनौती

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
केरल के वायनाड सीट से भारत धर्म जनसेना के तुषार वेल्लापल्ली देंगे राहुल गांधी को चुनौती

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष इस बार 2 लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पिछले कुछ वर्षो से राहुल गांधी अमेठी की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए आये है परन्तु इस बार उन्होंने अमेठी के साथ केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी को राहुल गाँधी के सामने चुनाव लड़ने के लिए खड़ा किया है। वही दूसरी तरफ वायनाड से भाजपा ने भारत धर्म जन सेना के प्रमुख तुषार वेल्लापल्ली को मैदान में उतारा है। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके दी है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा “मैं गर्व से भारत धर्म जनसेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली जी को वायनाड से NDA का उम्मीदवार घोषित करता हूँ। तुषार वेल्लापल्ली एक जीवंत और गतिशील युवानेता, आप विकास और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपका साथ NDA का केरल में एक राजनैतिक विकल्प के रूप में उभरेगा।

भाजपा और कांग्रेस ने लगभग सभी बड़े राज्यों में अपने उम्मीदवार घोषित कर लिए है। अब देखना यह है कि देश की जनता किस पर भरोसा करती है।

GO TOP