तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चुनाव जीतने के लिए करवाया फूहड़ भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चुनाव जीतने के लिए करवाया फूहड़ भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस

आज से सात चरणों में चलने वाले लोकसभा चुनाव आरम्भ हो गए है। ऐसे समय में सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपनी अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगी हुई है। भाजपा अपनी पार्टी के प्रचार में अपने 5 सालों में किये कार्यों का बखान करके जनता से वोट मांग रही है तो कांग्रेस देश की जनता को झूठे और गलत गलत प्रलोभन देकर जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है।

परन्तु इस लोकसभा चुनाव में बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने का तरीका ही बदल गया है। ममता बनर्जी की इस पार्टी ने शायद इस बार सोच लिया कुछ भी कर के इस चुनाव को जीतना है इसलिए वे बंगाल में भोजपुरी अश्लील गाने पर अश्लील नृत्य का आयोजन करवाकर लोगों से वोट मांग रही है। इस अश्लील नृत्य को देखकर आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हों कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव प्रचार के लिए कितना नीचे गिर सकती है।

आपको बता दे कि डीडी न्यूज़ के रिपोर्टर अशोक श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर हेंडल के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने बताया की किस तरह से पश्चिम बंगाल की बनगांव लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ममता बाला ठाकुर ने प्रचार के लिए अश्लील भोजपुरी गाने “ऊपर से 32 नीचे से 36” पर कुछ कलाकारों द्वारा अश्लील डांस दिखा कर अपने क्षेत्र की जनता को रिझाने की कोशिश की है।

GO TOP