दुनिया की सबसे ख़तरनाक चिड़िया, जिसने गुस्से में चीर दिया अपने मालिक का पेट

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
दुनिया की सबसे ख़तरनाक चिड़िया, जिसने गुस्से में चीर दिया अपने मालिक का पेट

दुनिया भर में चिड़ियों की विभिन्न प्रजाति पाई जाती है। कुछ चिड़ियाँ मासूम और खूबसूरत होती हैं तो कुछ डरावनी और खतरनाक। ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाई जाने वाली कैसोवरी नामक चिड़ियाँ घातक चिड़ियों की लिस्ट में शुमार है। यह चिड़िया अपने छुरे जैसे नाखूनों के कारण जानलेवा हो जाती है। हालांकि ये उड़ नही सकती लेकिन तेजी से भाग सकती है जिसके कारण  हमले के समय ये और भी खूंखार हो जाती है।

इस चिड़िया ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे सबके होश उड़ जाएंगे। इसने गुस्से में आकर अपने मालिक का ही पेट चीर दिया। ये हमला इतना घातक था कि इससे उस व्यक्ति की जान ही चली गई। ‘सन’ अखबार को फ्लोरिडा के अलाचुआ काउंटी में फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट से इस घटना की जानकारी मिली थी।

इस घटना के वक्त चिड़ियों का मालिक उन्हें ब्रीडिंग के लिए ले जा रहा था। इस व्यक्ति की पहचान 75 वर्षीय मर्विन हजोस के रूप में की गई है। बुरी तरह से घायल मर्विन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी जांच कर रहें हैं कि ये दुर्घटना किन कारणों से हुई।

कैसोवरी चिड़िया का वजन लगभग 1.8 मीटर और वजन लगभग 80 किलो तक होती है। इसका रंग गहरा नीला होता है और इसके सिर पर टोपीनुमा आकृति बनी होती है। ये छोटे जीव-जंतु और फल आदि को अपना आहार बनाती है। इसका अंडा 13 से.मी. बड़ा होता है। इसके बच्चे भूरे रंग के होते हैं। कैसोवरी की तीन प्रजातियां होती हैं। ये ऑस्ट्रेलिया, न्यू गिनी और क्वींसलैंड के ट्रॉपिक्स के मूल की चिड़िया है।

अधिकारियों के अनुसार इस चिड़िया को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे फ्लोरिडा फिश और वाइल्ड लाइफ कमीशन के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ा सकते हैं। फ्लोरिडा फिश और वाइल्ड लाइफ कमीशन ने कैसोवरी की “क्लास 2 वाइल्डलाइफ” के रूप में पहचान की है। यह लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। कमीशन को इसे बेचने, प्रदर्शनी करने और रखने के लिए के परमिट की आवश्यकता होती है।

GO TOP