विश्व का सबसे खूबसूरत होटल जिसमे है 70 रेस्टोरेंट, 10000 कमरे और 5 हेलीपैड्स हैं

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
विश्व का सबसे खूबसूरत होटल जिसमे है 70 रेस्टोरेंट, 10000 कमरे और 5 हेलीपैड्स हैं

घूमना किसे अच्छा नहीं लगता? दुनिया में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें भी है जो लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती हैं। लेकिन घूमने जाने का प्लान करने से पहले इस बात पर भी विचार किया जाता है की जिस जगह जा रहे है वहां घूमने के साथ साथ अच्छा होटल भी हो जहाँ आराम किया जा सके और किसी तरह की कठिनाई भी रहने में नहीं आये।

अच्छे होटल को सभी तलाश करते है ताकि उन्हें यात्रा की थकान से आराम मिले और किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। कुछ आलीशान होटल्स ऐसे भी होते है जिसे देखकर आप वाओ कहे बिना नहीं रह सकते है। ऐसा ही एक होटल है अबराज कुदाई (Abraj Kudai) जो की विश्व का सबसे बड़ा होटल बन चूका है। यह होटल मनोफिआ नामक जगह पर निर्मित किया गया है जो की मक्का शहर में स्थित है।

आपको जानकारी दे दें की इस होटल को बनाने में 3.5 बिलियन डॉलर की भारी भरकम रकम को खर्च किया गया है। इतनी बड़ी रकम से इस होटल में 70 रेस्टोरेंट बनाये गए है साथ ही 10,000 कमरे भी निर्मित किये गए है।  इसके अलावा यहां 5 हेलीपैड्स भी बनाये गए है। यह कुल मिलाकर 1.4 मिलियन स्कवायर मीटर पर बनाया गया है।

यह आलिशान होटल दिखने में गुंबद के आकार का दिखाई देता है जो की विश्व का सबसे बड़ा गुबंद है। इस होटल को 2018 में खोला गया है। यह होटल Dar-Al-Hanasah द्वारा बनाया गया है जो की विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है। यह आज लोगो के आकर्षण का केंद्र बन गया है। मक्का में होने से यहाँ पर लोगो का सैलाव भी रहता है।

यदि आप भी ऐसी जगहों पर घूमने का मन बना रहे हैं तो इस होटल में ज़रूर जाए क्योंकि इसे देखने के बाद आप इस होटल की तारीफ करे बिना नहीं रह सकते है। यह होटल किसी महल से कम दिखता है।

GO TOP