ताजमहल तो बस एक है, पर दुनिया भर में इसके कई प्रतिरूप भी बनाये गए हैं

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
ताजमहल तो बस एक है, पर दुनिया भर में इसके कई प्रतिरूप भी बनाये गए हैं

ताजमहल की सुंदरता को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। यह दुनिया के सात अजूबों में जाना जाता है। ताजमहल आगरा में स्थित है। इसकी सुंदरता और आकर्षक नक्काशी को देख कर लोग मंत्र मुग्ध हो जाते है। ताजमहल के प्रतिरूप को बनवाने के लिए भी कई देशों में प्रयास किया गया है। क्या आप जानते है की कई देशों में हूबहू ताजमहल बनाया गया है? यदि आप नहीं जानते है तो हम आपको बताते है की वह कौन कौन से देश है जहाँ ताजमहल का प्रतिरूप बनाया गया है।

बंग्लादेश के सोनारगांव का ताजमहल

बांग्लादेश के ढाका से करीब 12 किमी दूर सोनारगांव में हूबहू ताजमहल बनाया गया है। इसका निर्माण अहसानुल्लाह मोनी ने किया है जो की बांग्लादेश के फिल्म प्रोड्यूसर है। उन्होंने ताजमहल के प्रतिरूप का निर्माण अपने गांव में करवाया है। इस ताजमहल को बनाने के पीछे का कारण यह है की वहां की जनता जो की गरीब है और वह रियल ताजमहल को देखने आगरा नहीं जा सकती। ऐसे लोग अपने ही गांव में ताजमहल को आसानी से देख सकते हैं।  इसके अलावा इस स्थान पर ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट आ सके इसे भी ध्यान में रख कर इसका निर्माण करवाया गया है।

बीबी का मकबरा, औरंगाबाद का ताजमहल

औरंगाबाद में एक मकवारा है बीबी का मकबरा। यह मकबरा देखने में ताजमहल जैसा नजर आता है। इसलिए इसे छोटा ताजमहल भी कहा जाता है। यह दिखने में ताजमहल जैसा ही लगता है लेकिन इसका आकार ताजमहल से छोटा है। इस मक़बरे को भी देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है।  

दुबई का खूबसूरत ताजमहल, ताज अरेबिया

दुबई में ताजमहल किसी का मकबरा नहीं है यह एक तरह का वेडिंग डेस्‍टीनेशन है। इस इमारत का नाम ताज अरेबिया है जो की बिलकुल ताजमहल के जैसा दिखता है। इस इमारत को देखने भी कई लोग जाते है।

बुलंदशहर का सुन्दर ताजमहल

जिस तरह शाहजहाँ ने अपनी बेगम की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था ठीक उसी तरह  फैजुल हसन कादरी ने बुलंदशहर में अपनी वाइफ की याद में ताजमहल को बनवाया। उन्होंने इसके लिए बहुत सारे रुपये भी खर्च किये लेकिन इस ताजमहल में संगमरमर का उपयोग नहीं किया जा सका। फिर भी यदि इसे देखा जाए तो यह ताजमहल से कम नहीं दिखता है।

चीन में भी है ताजमहल

भारत में ही नहीं बल्कि चीन में भी ताजमहल का निर्माण करवाया गया है। चीन के शाहजहाँ पार्क में ताजमहल का प्रतिरूप बनाया गया है। आपको जानकारी दे दें की चीन के इस पार्क में और भी ऐतिहासिक इमारतों के प्रतिरूप को बनाया गया है जो देखने में हूबहू वैसे ही लगते है।

देश और विदेशों में ताजमहल को बनाने का प्रयास किया गया है लेकिन जो ताजमहल रियल है उसकी विशेषता को बयां नहीं किया जा सकता। यदि अपने अभी तक ताजमहल को नहीं देखा है तो इसे देखने ज़रूर जाए। साथ ही यदि आप इन शहरों में जाने वाले है तो इन ताजमहल के प्रतिरूपों को भी ज़रूर देखे।

GO TOP