भारतीय जवानों ने किये दो पाक सैनिक ढेर, सफेद झंडा लहरा पाकिस्तान ले गया सैनिकों के शव

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
भारतीय जवानों ने किये दो पाक सैनिक ढेर, सफेद झंडा लहरा पाकिस्तान ले गया सैनिकों के शव

मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पाकिस्तान ने पूरी दुनिया से मदद मांगी है। परन्तु विश्व के किसी भी देश ने किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं की है। इन सब से बौखलाया हुआ पाकिस्तान अब भारत पाकिस्तान की सीमा पर गोलाबारी कर रहा है। बीते दिनों 10 एवं 11 सितम्बर को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारतीय सैनिकों के मुँह तोड़ जवाब भी दिया।

पाकिस्तान द्वारा किये गए सीजफायर के उल्‍लंघन के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही की और पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया है। यह घटना भारत पाकिस्तान की सीमा पर स्थित हाजीपुर सेक्‍टर की है। इस गोलाबारी में मारे गए दो पाकिस्तानी सैनिकों के शव को ले जाने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों को सफेद झंडे का सहारा लेना पड़ा।

भारत द्वारा की गई इस कार्यवाही से पाकिस्तानी सैनिकों के होश उड़ गए थे। वह अपने साथियों को शव वापस ले जाने के प्रयास करने लगे परन्तु पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्यवाही का सामना नहीं कर पाए और अंत में उन्हें हार माननी पड़ी। अंत में सफ़ेद झंडा दिखाकर उन्हें उनके सैनिकों का शव ले जाना पड़ा।

भारत द्वारा की जा रही जवाबी कार्यवाही इतनी भयावह थी कि पाकिस्तान के सेना अधिकारियों को इसका सामना कर पाना मुश्किल होता जा रहा था। फिर पाकिस्तान के सेना अधिकारियों ने दिमाग चलाया और सफ़ेद झंडा दिखाकर आत्मसमर्पण करते हुए अपने सैनिकों का शव उठाने के लिए आगे बढ़ने लगे। सफ़ेद झंडा देखकर भारत ने भी अपनी दरियादिली दिखाई और उन्हें शव ले जाने की इजाज़त दी थी।

GO TOP