सोशल मीडिया पर खून से लथपथ भाई बहन का वीडियो वायरल, उड़ रही हैं कई अफवाहें, क्या है सच्चाई?

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
सोशल मीडिया पर खून से लथपथ भाई बहन का वीडियो वायरल, उड़ रही हैं कई अफवाहें, क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर अफवाहें कुछ ज्यादा ही तेजी से वायरल होती हैं। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सप्प और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये अफवाहें एक बार फैलना शुरू हो जाती हैं तो इसे कई दिनों तक रोकना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक अफवाह एक वीडियो को ले कर आज फैलाया जा रहा है।

इस वीडियो में एक लड़का और एक लड़की खून से लथपथ नजर आते हैं। दोनों ही किसी से गुहार लगाते हैं की उनके साथ ये सब करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अलग अलग टाइटल के साथ वायरल हो रहा है।  कहीं इसे साम्प्रदाइक एंगल दिया जा रहा है तो कहीं कुछ और बताया जा रहा है।

जबकि इस वीडियो की जांच में पता चला है की यह वीडियो उत्तरप्रदेश के थाना इटौंजा में घटित हुआ है। इस घटना पर पुलिस ने बयान जारी किया है जिसमे बताया है की "घर के पास ही बच्चे खेल रहे थे और बच्चों के बीच हुए झगडे की वजह से एक ही समुदाय (इस्लाम) के दो पक्ष के बीच लड़ाई हो गई। इसी दौरान वीडियो में दिख रहे लड़के और लड़की को चोट पहुंची थी। इन दोनों का नाम शाहरुख़ और शबनम है। इन्होने पुलिस में FIR भी दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद वे आरोपियों की तलाश में लग गए और जल्द ही उन्होंने आरोपियों को पकड़ भी लिया ।  इस मामले में 4 नामजद अभियुक्त 1-उस्मान 02-शकील 03-युनुश 04-इस्लाम को तत्काल गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

GO TOP