5 इंच के अँगूठे के चमत्कार दिखा कर यह शख्स TIKTOK पर सुपरस्टार बन चुका है

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
5 इंच के अँगूठे के चमत्कार दिखा कर यह शख्स TIKTOK पर सुपरस्टार बन चुका है

टिक टॉक आज के जमाने में बहुत ही पॉपुलर होता जा रहा है। लाखों लोग इस पर अपने भिन्न भिन्न प्रकार के टैलेंट दिखाते है। हर रोज करीब लाखों वीडियो इस टिक टॉक एप पर शेयर किये जाते है। हाल ही में एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसका अंगूठा 5 इंच लंबा है। अपने 5 इंच के अंगूठे को लेकर यह शख्स चर्चा में बना हुआ है।

वह अपने एक वीडियो में कहता है,“अरे दोस्तों यह मेरा अंगूठा है। हां, यह बहुत लंबा है, हां यह वास्तविक है और हां, मैंने कभी भी अंगूठे की लड़ाई नहीं हारी है।” इस वीडियो पर अब तक 2.1 मिलियन से अधिक लाइक्स और 37,400 से अधिक टिप्पणयां प्राप्त हो चुकी है। अभी भी लाइक्स और शेयर बढ़ते ही जा रहे हैं।

बता दें की इस शख्स का नाम Jacob Pina है जो Massachusetts का रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार TIKTOK ऐप पर Jacob Pina के 1.5 लाख से अधिक लोग फॉलोवर हैं। Jacob Pina अक्सर अपने अंगूठे के वीडियो बनाकर पोस्ट करता रहता है और लोगों को हैरान कर देता है। लोगों को लगता है कि क्या कोई विशेष फिल्टर है जिसका वह अपने वीडियो पोस्ट करते समय उपयोग करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल के जैकब को नहीं पता है कि उनका अंगूठा इस तरह से क्‍यों है लेकिन उनका कहना है कि उन्‍हें बाकियों से अलग होकर अच्‍छा महसूस हो रहा है।

GO TOP