इंदौर: कांग्रेसी नेताओं ने घर में घुस कर युवती को दी धमकी, बंदूक दिखा कर किए अश्लील इशारे

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
इंदौर: कांग्रेसी नेताओं ने घर में घुस कर युवती को दी धमकी, बंदूक दिखा कर किए अश्लील इशारे

मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से कांग्रेसी नेताओं की गुंडागर्दी बढ़ गई है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस अधिकारियों से बत्तमीजी जैसे कई मामले पिछले छह महीनों में सामने आ चुके है। अभी हाल ही में एक कांग्रेस का नेता और कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के नेता ने मिलकर एक युवती से उसके घर में घुस कर छेड़छाड़ की और अश्लील इशारे किये है। इस पर पीड़िता ने पुलिस शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में रहने वाले स्वर्ण सिंह दहीवाल उर्फ सोंटा और अनमोल संधू क्षेत्र में रहने वाली युवती के घर में देर रात घुस कर बन्दुक दिखा कर घमकी दी है। कांग्रेस के इन नेताओं ने युवती के साथ बत्तमीजी की और अश्लील शब्द कहे साथ ही युवती के पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती ने स्वर्ण सिंह कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश संगठन मंत्री और अनमोल एनएसयूआई का नेता के नाम की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़ित युवती ने तेजाजी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि वह "स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा की फैक्ट्री पर काम करती थी। लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण उसने काम छोड़ दिया था। उसके बाद से ही स्वर्ण सिंह उसे परेशान कर रहा है। आरोपी कभी उसे बीच सड़क पर रोक लेते है, तो कभी फोन लगाकर परेशान करते है। आरोपी युवती पर शादी का दबाव भी बना रहा था।"

इस बारे में पीड़ित युवती ने स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा की पत्नी को भी बताया था लेकिन स्वर्ण सिंह ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया था। उसके बाद दोनों आरोपी ने लड़की के घर जाकर उसे उठा ले जाने की धमकी दी जिसका युवती के परिजनों ने वीडियो बनाया और वीडियो को सबूत बनाकर पुलिस को शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।

GO TOP