आखिर कौन है कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना? जिसने पाक सेना को चटाई थी धूल

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
आखिर कौन है कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना? जिसने पाक सेना को चटाई थी धूल

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक बनाने ट्रेंड सा चल रहा है। कुछ समय पहले भी कई बायोपिक रिलीज़ हो चुकी है। इस श्रेणी में एक और फिल्म जल्द जुड़ने वाली है। इसका टाइटल ‘गुंजन सक्‍सेना: द कारगिल गर्ल' रखा गया है। लेकिन क्या आप जानते है गुंजन सक्सेना आखिर है कौन ?

गुंजन सक्‍सेना इंडियन एयर फोर्स की फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। गुंजन को कारगिल गर्ल के नाम से जाना जाता है। उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। गुंजन का जन्म (1975 ) में ऐसे परिवार में हुआ था जहां उनके पिता और भाई दोनों सेना में थे। गुंजन ने बचपन में ही तय कर लिया था वह पायलट बनेगी। उन्होंने SSB परीक्षा पास की और भारतीय वायुसेना में बतौर पायलट शामिल हो गईं। उनके साथ श्री विद्या राजन भी शामिल थी।

उनके बैच की महिलाओं ने भारतीय वायुसेना में पहली बार विमान उड़ाकर इतिहास तो रच ही दिया था। जब 1999 में कारगिल युद्ध हुआ तब गुंजन और श्री विद्या को युद्ध क्षेत्र में भी भेजा गया। दोनों ने दुश्मनों की मिसाइलों का मुकाबला करते हुए सरहद पर तैनात जवानों के घायल होने पर उन्हें अस्पताल में पहुंचाने का जिम्मा बखूबी निभाया था और पाकिस्तान सेना को धूल चटाई थी।

गुंजन सक्सेना को कारगिल युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी के लिए शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को पाने वाली वह पहली महिला बनीं। इसी कारगिल गर्ल पर अब जल्द एक फिल्म रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। जाह्नवी फिल्म में गुंजन सक्‍सेना का रोल में नज़र आएगी। यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

GO TOP