सीताराम येचुरी का विवादित बयान ‘हिन्दू भी हिंसक हो सकते है’ पर हुई चौतरफा आलोचना

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
सीताराम येचुरी का विवादित बयान ‘हिन्दू भी हिंसक हो सकते है’ पर हुई चौतरफा आलोचना

लोकसभा चुनाव के चलते हर नेता अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में बने हुए है। चुनाव आयोग कई बयानों पर एक्शन ले चुका है लेकिन नेता हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाल ही में नया मामला सामने आया है। सीपीआई  के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने हिन्दू धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया है।सीताराम येचुरी ने अपने बयान कहा हिन्दू भी हिंसक हो सकते है।

हाल ही भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में सीताराम येचुरी ने कहा है रामायण और महाभारत लड़ाई और हिंसा से भरी है। लेकिन एक प्रचारक के तौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते। उनके इस बयान के बाद हर कोई उनके खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रहा है।

येचुरी की इस बात पर कवि व राजनेता कुमार विश्‍वास ने करारा वार किया है। कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा की "अपनी वैचारिकी की तरह, हे प्रचुर-कुपढ़ येचुरी जी, 23 मई के बाद अपने पराजय-कुल के अन्य रुदाली-साथियों के साथ जब रो-पीट कर निबट लें, तो मेरे पास पधारें, रामकथा सुनने...! पुण्य नहीं, तो कम से कम दृष्टि का पूर्वाग्रह-शापित मोतियाबिंद तो दूर होगा...! कभी यही शंका किसी और धर्म के ग्रंथ पर की...?"

इसके अलावा शिवसेना के नेता संजय राउत ने येचुरी पर वार करते हुए कहा है कि ‘यदि रामायण और महाभारत हिंसा से भरे हुए हैं तो फिर उन्हें अपने नाम से सीताराम हटा लेना चाहिए।' फिर संजय ने कहा - हिंदू हिंसक होते हैं का क्या अर्थ है? रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथ बुराई पर अच्छाई और सत्य की असत्य पर विजय का संदेश देते हैं।

बात दे इसके पहले भी महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रज्ञा साध्वी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा भाजपा ने प्रज्ञा को लाकर चुनाव में असल मुद्दाें की दिशा बदलने की काेशिश की है।

GO TOP