भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को टक्कर देंगी कांग्रेस सरकार द्वारा प्रताड़ित की गई साध्वी प्रज्ञा

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को टक्कर देंगी कांग्रेस सरकार द्वारा प्रताड़ित की गई साध्वी प्रज्ञा

लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखी जा रही है। कई ऐसे महत्वपूर्ण सीट हैं जहाँ अंतिम समय तक उम्मीदवारों की घोषणा पार्टियों द्वारा नहीं पाई। ऐसी सीटों में एक प्रमुख सीट है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जहाँ पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा दिग्विजय सिंह के नाम की घोषणा की गई तो वहीं दूसरी तरफ आज भाजपा की तरफ से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी गई है।

बता दें की आज ही साध्वी प्रज्ञा भाजपा में शामिल हुईं और उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनावी मैदान में उतारने का निश्चय किया है। साध्वी के अलावा भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश के 3 और सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जिसमे गुना सीट से के पी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह, विदिशा से श्री रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है।

इससे पहले बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद प्रेस से बात करते हुए साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा था, 'मैंने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ले ली है। मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। मेरे पास शिवराज सिंह चौहान का समर्थन है।'

बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान, राम लाल तथा प्रभात झा से मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी में शामिल हुई। इसके कुछ समय बाद ही बीजेपी ने भोपाल सीट से साध्वी की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी। बता दें कि भोपाल की इस प्रतिष्ठित लोकसभा सीट पर अगले महीने यानी 12 मई को मतदान होंगे।

GO TOP