हेमंत करकरे पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर- ‘उन्हें अपने कर्मों की सजा मिली है’

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
हेमंत करकरे पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर- ‘उन्हें अपने कर्मों की सजा मिली है’

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार के  पर चुना गया है।भोपाल में उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। उम्मीदवार बनाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार मीडिया के सामने आयी। इस दौरान उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया है।

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा, 'एटीएस मुझे 10 अक्टूबर 2008 को सूरत से मुंबई लेकर गई थी। वहां मुझे गैरकानूनी तरीके से लेकर गए और 13 दिन तक रखा। पुरुष एटीएस कर्मियों ने इस दौरान मुझे खूब प्रताड़ित किया। हिरासत में मुझे मोटे बेल्ट से पीटा गया। उसे झेलना आसान नहीं था, पूरा शरीर सूज जाता था, सुन्न पड़ जाता था। दिन और रात पीटते थे। इसी वजह से पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा और मेरे जेल जाने के करीब 45 दिन बाद ही वह 26/11 के आतंकी हमले का शिकार हो गए।'

फिर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हेमंत करकरे ने मेरे साथ काफी गलत तरीके से व्यवहार किया था और गलत तरीके से फंसाया था। हेमंत ने जाँच अधिकारियों को कहा की-मैं कुछ भी करूंगा लेकिन सबूत लाउंगा और साध्वी को नहीं छोड़ूंगा।

प्रज्ञा ठाकुर को सितंबर 2008 में हुए मालेगांव धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2017 में उन्हें जमानत मिली। लेकिन साध्वी प्रज्ञा इस बार भोपाल से लोकसभा चुनाव की सीट जितने के लिए खड़ी हुई है। बता दें की भोपाल लोकसभा सीट पर 1989 से लगातार अब तक बीजेपी जीती है। देखना होगा अब 2019 के चुनाव में कौन बाज़ी मारता है।

GO TOP