नवी मुंबई में रिलायंस बनाएगा वर्ल्ड क्लास मेगासिटी, मुंबई के मुकाबले सस्ते होंगे घर, मिलेगी सारी सुविधाएँ

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
नवी मुंबई में रिलायंस बनाएगा वर्ल्ड क्लास मेगासिटी, मुंबई के मुकाबले सस्ते होंगे घर, मिलेगी सारी सुविधाएँ

सन 1980 के आसपास रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने एक सपना देखा था। वे नवी मुंबई के पास एक सिटी बनाना चाहते थे जिसमे सभी सुविधाएँ हो। अगर यह प्रोजेक्ट पहले शुरू हुआ होता तो मुंबई बहुत पहले ही भीड़भाड़ से मुक्त हो चुका होता। अब देर से ही सही पर रिलायंस अब इस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहा है।

रिलायंस द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए (NMSEZ) से कुछ समय पहले 2100 करोड़ के पहले भुगतान के साथ 4000 एकड़ ज़मीन को लीज़ पर लेने के लिए घोषणा की थी। अंबानी इस मेगासिटी को सिंगापुर की तर्ज पर बनाने का विचार कर रहे है। इस सिटी में पोर्ट एयरपोर्ट व सी लिंक कनेक्टिविटी होगी। अंबानी इस शहर में करीब 5 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था करेंगे। यह प्रोजेक्ट के निर्माण में एक दशक में करीब 75 अरब डॉलर का खर्च अनुमानित किया है।

जिस तरह मुकेश अंबानी ने भारत में जिओ लॉन्च करके टेली कम्युनिकेशन में एक नई क्रांति लायी है उसी तरह इस प्रोजेक्ट के आते ही रियल स्टेट मार्केट में भी एक नई क्रांति आएगी। इस सिटी में मकान की कीमत कम होगी। आप बोल सकते हो कि इन मकानों की कीमत मुंबई में मिल रहे अन्य मकानों से बहुत कम होगी।

साथ ही इस सिटी का प्रशासन भी रिलायंस स्वयं ही नियंत्रित करेगा। जी हाँ रिलायंस द्वारा बनाई जा रही इस ऐतिहासिक परियोजना के कारण “स्पेशल प्लांनिंग अथॉरिटी” द्वारा अनुमति दी गई है। इस अनुमति के कारण अंबानी को लालफीताशाही का सामना कम करना पड़ेगा वही दूसरी तरफ डेवलपमेंट में लगने वाली लागत भी कम होगी।

GO TOP