अवैध मस्जिद निर्माण रोकने पहुंचे बीजेपी विधायक राजा सिंह, पुलिस ने जबरन किया गिरफ्तार, देर रात छोड़ा।

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
अवैध मस्जिद निर्माण रोकने पहुंचे बीजेपी विधायक राजा सिंह, पुलिस ने जबरन किया गिरफ्तार, देर रात छोड़ा।

गोशालामहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा विधायक श्री राजा सिंह को कल गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को नगर के अंबरपेट में शुरू किया गया शेड का निर्माण विवादास्पद बन गया है। एक गुट के लोगों ने शेड का निर्माण शुरू किया, तो दूसरे गुट के लोगों ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई और दोनों एक-दूसरे पर पथराव किया। हालांकि स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस दौरान तनाव बढ़ने पर भाजपा विधायक टी. राजा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।उनकी वंहा पुलिस से बहस हुई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।गिरफ़्तारी का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो गया।

टी. राजा सिंह के अधिकृत ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एक विडियो पोस्ट किया गया था।

गिरफ्तार होने के बाद देर रात पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है। पुलिस कस्टडी से रिहा होने के बाद, उन्होंने तेलंगाना सरकार, 'रजाकार सरकार' कहा और ट्वीट किया, 'सभी राम भक्त और हिंदू का समर्थन करने के लिए धन्यवाद। मुझे अभी पुलिस द्वारा रिहा किया गया है लेकिन रजाकार सरकार के साथ लड़ाई जारी रहेगी।जय श्री राम!!'।ये रहा टी. राजा सिंह जा ट्वीट -

GO TOP