प्रियंका के जवाब से भड़की पाकिस्तानी मंत्री ने की UNICEF से निष्कासित करने की मांग

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
प्रियंका के जवाब से भड़की पाकिस्तानी मंत्री ने की UNICEF से निष्कासित करने की मांग

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सफल फ़िल्मी करियर के कारण भारत के साथ विदेशों में भी उनके लाखों की संख्या में फैंस है जिसके कारण उन्हें कभी कभी प्यार के साथ साथ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है इनके साथ लॉस एंजेलिस में। यहाँ वे एक इवेंट में हिस्सा लेने आयी थी। इस इवेंट में एक महिला ने प्रियंका चोपड़ा को पाखंडी बताया था जिसका जवाब उन्होंने इतने बेहतरीन तरिके से दिया की इवेंट में उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों से उनके जवाब का स्वागत किया। ग़ौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा संयुक्त राष्ट्र शांति सद्भावना राजदूत भी हैं।

प्रियंका ने इवेंट में महिला को जो जवाब दिया उस पर पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने आपत्ति जताई है। शिरीन मजारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्वीट करके कहा "यूनिसेफ को तुरंत प्रियंका चोपड़ा को अपने राजदूत के पद से हटाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना और खराब मोदी सरकार का समर्थन किया है। ऐसा नहीं किया गया तो ऐसी नियुक्तियां एक तमाशा बनकर रह जाएंगी। यूनिसेफ को निश्चित ही इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इन मानद पदों के लिए वह किसे नियुक्त कर रहा है।" और उन्हें इस पद से हटाने की भी मांग की है।

जानकारी दे दें कि प्रियंका ने भारत के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर भारत की ओर से की गई जवाबी कार्यवाही पर वायु सेना के पक्ष में ट्वीट किया था और एक पाकिस्तानी लड़की जिसका नाम आयशा मालिक है ने इसे लेकर इवेंट में सवाल पूछा था जिसके जवाब में प्रियंका ने कहा था की “मेरे बहुत सारे फैंस हैं और पाकिस्तान में भी मेरे चाहने वालों की संख्या काफी है, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं भारत से हूँ। जंग किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और न ही मैं इसके फेवर में हूँ लेकिन मैं एक देशभक्त हूँ। मैं माफी मांगती हूँ, अगर मेरी किसी बात से आपको दुख पहुंचा हो।”  उन्होंने लड़की से दो टूक कहा था कि वह उनसे चिल्ला कर बात न करे।"

GO TOP