मलेशियाई हिंदुओं पर जाकिर नाइक ने उठाए सवाल, मलेशिया सरकार ले सकती है एक्शन

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
मलेशियाई हिंदुओं पर जाकिर नाइक ने उठाए सवाल, मलेशिया सरकार ले सकती है एक्शन

विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर मलेशियाई सरकार के एक मंत्री ने बयान दिया है। मानव संसाधन मंत्री एम. कुलसेगरन ने कहा कि वह मुस्लिम उपदेशक डॉक्टर जाकिर नाइक के मलेशिया में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ कथित उकसावे का मुद्दा कैबिनेट बैठक में उठाएंगे। बता दें कि जाकिर नाइक ने कहा था कि मलेशिया में रहने वाले हिंदू मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से अधिक नरेंद्र मोदी के वफादार हैं।

एम. कुलसेगरन ने कहा कि किसी भी तरह से जाकिर नाइक का बयान मलेशिया के स्थायी निवासी होने का पैमाना नहीं है। जिसके चलते मलेशियाई हिंदुओं पर प्रश्न करने वाले जाकिर नाइक पर एक्शन होना चाहिए।

एम. कुलसेगरन ने आगे कहा कि मलेशियाई मामलों की आलोचना या स्थानीय समुदायों में हस्तक्षेप करने का अधिकार जाकिर नाइक को नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि, 'जाकिर नाइक एक बाहरी आदमी है, एक भगोड़ा है और उसे मलेशियाई इतिहास की बहुत कम जानकारी है इसलिए, उसे स्थानीय लोगों को नीचा दिखाने जैसा विशेषाधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।'

बता दें कि जाकिर नाइक पहले ही भारत देश में नफरत फैलाने वाले अपने भाषणों से युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों का आरोपी है। जाकिर नाइक ने जुलाई में मलेशिया से वापस नहीं भेजे जाने के लिए मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद का धन्यवाद अदा किया था। जनवरी में मलेशिया सरकार से भारत ने जाकिर नाइक को स्वदेश भेजने का औपचारिक अनुरोध किया था तब उस समय मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने जाकिर नाइक का समर्थन दिया था।

GO TOP