प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, दुर्योधन से की पीएम मोदी की तुलना

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, दुर्योधन से की पीएम मोदी की तुलना

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहे जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार कर दिया है। जी हाँ अब राजीव गांधी की बेटी साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के विरोध में मोर्चा उठा लिया है। हरियाणा के अंबाला में प्रियंका गांधी ने एक रैली को संबोधित किया जिसमे उन्होंने पीएम मोदी को दुर्योधन बताया साथ ही राष्ट्र कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता का वर्णन भी किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'बीजेपी के नेता चुनाव प्रचार में कभी नहीं कहते है की उन्होंने जो वादे जनता से किये थे वह पूरे किये की नहीं? वह तो कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते फिरते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद हुए सदस्यों का अपमान करते नजर आते हैं। मेरे शहीद पिता का अपमान उन्होंने किया है।' उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल किसी एक परिवार के विषय में नहीं है। यह तो उन सभी परिवार के लिए भी हैं जिनकी आशायें और उम्मीदों को प्रधानमंत्री ने चकनाचूर कर दिए है।  

हालाँकि पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करने पर बीजेपी भी चुप नहीं बैठी उसने भी अपने शब्दों द्वारा हमला किया। बता दे कि बीजेपी चीफ अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की रैली में कहा कि ‘मोदी की तुलना प्रियंका गांधी ने दुर्योधन से की है 23 मई को यह फैसला हो जाएगा कि दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है।’

जानकारी दे दें कि कुछ दिनों पहले राहुल ने कहा था, 'मोदी जी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। खुद के विषय में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। सप्रेम और झप्पी के साथ- राहुल।'

इस मसले पर वार करते हुए पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि यदि कांग्रेस को यह लगता है कि मैने गलतबयानी की है तो वह उसके लिए राजीव गांधी के मुद्दे पर चुनाव लड़ कर दिखाए। पीएम ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो राजीव गांधी के नाम पर  दिल्ली, भोपाल, पंजाब में चुनाव लड़कर दिखाए।

GO TOP