सनी लियोनी के बाद अब पोर्न स्टार मिया खलीफा भी करने जा रही हैं भारतीय फिल्मों में एंट्री

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
सनी लियोनी के बाद अब पोर्न स्टार मिया खलीफा भी करने जा रही हैं भारतीय फिल्मों में एंट्री

ऐसे कई पोर्न स्टार है जो अपनी पोर्न इंडस्ट्री को छोड़कर अन्य इंडस्ट्री में शामिल हो गए है। इसी सूची में मिया खलीफा का नाम भी शामिल होने वाला। मिया खलीफा के पोर्न इंडस्ट्री में बहुत से फैन हैं हालांकि उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। आजकल मिया खलीफा अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में छायी हुई हैं। उनकी निजी जिंदगी के कारण उनको चाहने वालों के दिल टूट गए है क्योंकि कुछ दिनों पहले उनके विषय में खबरे थी की उनकी इंगेजमेंट हो गयी है वह भी उनके बॉयफ्रेंड राबर्ड सेंडबर्ग के साथ। इसे खुद मिया खलीफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के अपने फैन को बताया।

हाल ही में मिया खलीफा के विषय में एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसके कारण उनके फैंस खुश हो सकते है। जी हाँ खबरों के मुताबिक मिया खलीफा आगे भारतीय फिल्मों में एंट्री करने वाली है। इतना ही नहीं यह भी खबरे है कि वह मलयाली फिल्म 'चंक्न्स 2: द कन्क्यूजन' के जरिये डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनकी अहम भूमिका रहेगी।

अब यदि मिया खलीफा हिंदी फिल्मों में एंट्री करती है तो वह दूसरी पार्न स्टार होंगी जो कि भारतीय फिल्मों में आएंगी। बता दें कि इससे पहले मशहूर सनी लियोनी ने पोर्नस्टार के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। सनी लियोनी के भी चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी खूबसूरती के लिए लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते है। साथ ही लोग उनके गानों को भी खूब पसंद करते है। उनके एक फेमस गाने बेबी डोल में सोने की पर छोटे बच्चे से लेकर बड़े सभी पसंद करते है इसके अलावा भी उनके कई गानों पर लोग ठुमके लगाते नजर आते है।

GO TOP