पी एम मोदी ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, कहा “झूठी कहानी से बनाया गया खलनायक”

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
पी एम मोदी ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, कहा “झूठी कहानी से बनाया गया खलनायक”

भोपाल लोकसभा सीट के लिए जब से भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा का नाम आया है तब से उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा ऐटीएस चीफ हेमंत करकरे पर विवादित बयान देने पर मामला और गरमा गया है। लेकिन अब प्रधानमंत्री स्वयं उनके बचाव में आ गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि जब एक साध्वी को प्रताड़ित किया जा रहा था तब किसी ने इसका विरोध क्यों नही किया?

एक टीवी चैनल से बात करने के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की मौत हुई थी तो उनके बेटे ने ‘एक बड़ा पेड़ गिरता है तो पूरी धरती हिलती है’ वाली बात कही थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की मौत के बाद हज़ारों सिक्खों को जान से मार दिया गया। ये कुछ लोगों के द्वारा किया गया आतंक था। इन सब के ज़िम्मेदार होने के बावजूद उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। तब मीडिया ने ऐसा कोई सवाल खड़ा नही किया। प्रधानमंत्री ने यहाँ तक कहा कि एक महिला और साध्वी को प्रताड़ित करने पर भी किसी ने ऊँगली नही उठाई।

अपनी बातचीत में श्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह कहानी लिखने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कुछ उठाते हैं, उसमें कुछ जोड़ते हैं और अपनी कहानी के लिए खुद ही खलनायक गढ़ लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस फिर अपनी इस झूठी कहानी का प्रचार-प्रसार करती है।

टीवी चैनल से अपनी बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार गुजरात में एनकाउंटर होते थे जिसके लिए कॉंग्रेस के द्वारा स्क्रिप्ट तैयार होती थी। जज लोया की मृत्यु को स्वाभाविक बताते हुए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी हत्या की कहानी तैयार करवाई।

खुद को अपनी सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पूरी ज़िंदगी खुद को चुनौती देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद ये पहला ऐसा मौका है जब कांग्रेस इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। श्री मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के पास उम्मीदवार ही नही है और वह दूसरे सहयोगियों की मदद से चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जो भी कुछ करते हैं वह देश की 130 करोड़ जनता के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए नही बल्कि देश के लिए सरकार चलाते हैं।

GO TOP