ओपिनियन पोल: NDA को मिल सकती है 279 सीटें और UPA को 150 से करना पड़ सकता है संतोष

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
ओपिनियन पोल: NDA को मिल सकती है 279 सीटें और UPA को 150 से करना पड़ सकता है संतोष

लोकसभा चुनाव 2019 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी लोकसभा सीट के उम्मीदवार भी चुन लिए है। 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा चुनाव चलेंगे। 2019 में देश का प्रधानमंत्री कौन होगा इसका फैसला तो 23 मई को होगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले टाइम्स नाउ ने लोगों का ओपिनियन पोल लिया है।

अभी तक सबके में मन में यह सवाल है की इस बार किसकी सरकार बनेगी। आइये जानते है टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के मुताबिक स्थिति क्या है। इस पोल के जरिये आप देख सकते है किस राज्य में कौन सी पार्टी करेगी राज। यह ओपिनियन पोल 22 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच किया गया। देश की 543 सीटों पर किए गए इस ओपिनियन पोल में भाजपा गठबंधन एनडीए को 279 सीटें, कांग्रेस गठबंधन यूपीए को 149 तथा अन्य के खाते में 115 सीटें आ रही हैं। एनडीए की 279 सीट से अनुमान लगया जा सकता है इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

इस पोल के मुताबिक तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी फायदा होने जा रहा है। बता दें की 2014 में असम की 14 सीटों में भाजपा ने 7 सीटें जीती थी। इस बार भी इस पोल के मुताबिक भाजपा 8 तथा कॉन्ग्रेस 4 सीटें जीत सकती हैं। बात करें बिहार की तो यहाँ भी भाजपा के एनडीए गठबंधन को 40 में से 29 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।

वही टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 2014 की 2 सीटों के मुकाबले 7 सीटों का फ़ायदा मिलता हुए दिख रहा है और पार्टी को यहाँ 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

हरियाणा की बात करें तो यहां ओपिनियन पोल में भाजपा को 8 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।

GO TOP