भ्रष्टाचार पर मोदी का प्रहार: भगोड़े नीरव मोदी के आलिशान महल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
भ्रष्टाचार पर मोदी का प्रहार: भगोड़े नीरव मोदी के आलिशान महल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

भारत के बैंकों को हजारों करोड़ रुपयों का चुना लगाने वाले कारोबारियों पर मोदी सरकार द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के फलस्वरूप प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़ो की सम्पति को जप्त किया करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नीरव मोदी की संपत्ति पर भी अधिकारियों ने छापा मारा है।

हीरा व्यापारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ का चुना लगा कर विदेश भाग गया हैं, जिसकी सम्पति ED द्वारा जप्त कर ली गई हैं। नीरव मोदी के अवैध बंगले को ध्वस्त किया जायेगा। अलीबाग बीच स्थित नीरव के 20 हजार वर्गफुट आकार के आलिशान बंगले को ध्वस्त करने के आदेश जारी हो चुके हैं। नीरव मोदी अपने मेहमानों को इसी आलिशान बंगले में पार्टी दिया करता था।

सूत्रों के अनुसार इस बंगले में मौजूद सभी मूल्यवान वस्तुओं को ED द्वारा वहाँ से निकाल कर क्षेत्रीय कलेक्टर ऑफिस में जमा करवा दिया गया है। इस 20 हजार वर्गफुट जमीन पर बने आलिशान बंगले को तोड़ने के लिए बड़ी बड़ी मशीनों को भी बुलवाया गया हैं। इसे ध्वस्त करने में करीब चार दिन का समय लग सकता हैं।

पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन कर बने इस भवन को तोड़ने का आदेश प्रशासन एवं पर्यावरण मंत्री रामदास कदम द्वारा पिछले एक माह पूर्व दिया गया।  इस आदेश के अंतर्गत उन सभी अवैध भवनों और बंगलो को ध्वस्त करने की मोहर लगा दी गई है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार उन सभी बंगलो को तोड़ा जायेगा जो पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करके बनाये गए थे। उन सब भवनों में अलीबाग स्थित एक नीरव मोदी का बंगला भी शामिल हैं। अलीबाग और मुरुड में कुल मिलाकर इस प्रकार के 272 बंगले हैं।

GO TOP