कैसा होगा पीएम नरेंद्र मोदी का नया कैबिनेट? किन नए चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह?

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
कैसा होगा पीएम नरेंद्र मोदी का नया कैबिनेट? किन नए चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह?

देश के लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में संसद में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने मंत्रिमंडल में नए चेहरों को भी शामिल कर सकते हैं। उम्मीद है की नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में युवाओं को स्थान देंगे। वे कुछ मंत्रियों के कार्यभार में बदलाव भी कर सकते हैं।

मोदी के मंत्रिमंडल के बारे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री एवं अमित शाह को गृह मंत्री बनाया जाए। निर्मला सीतारमण को फिर से कैबिनेट में जगह दिए जाने की भी चर्चा की जा रही है। अब उन्हें रक्षा मंत्रालय के स्थान पर अन्य किसी मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। नई कैबिनेट में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी कोई अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा जा सकता है। राहुल गांधी को पटकनी देने वाली स्मृति ईरानी को भी मंत्रिमंडल में कोई महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने का अनुमान है। वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मंत्रालय में भी फेरबदल किया जा सकता है।

नितिन गडकरी के पास पहले से ही कई मंत्रालय है ऐसे में उनके कार्यभार में कमी की जा सकती है।  मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान और जेपी नड्डा को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ सौपी जा सकती है। इसके अलावा गिरिराज सिंह का कद भी बढ़ने की खबर आ रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। जेडीयू की ओर से भी कुछ नेताओं को मंत्रिपद दिए जा सकते हैं। जेडीयू की ओर से राज्यसभा के सदस्य आर पी सिंह और रामनाथ सिंह को भी मोदी के मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने का अनुमान है।

महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी नए चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। झारखंड के अर्जुन मुंडा और निशिकंत दुबे मंत्री बन सकते हैं। पश्चिम बंगाल से मुकुल रॉय को भी मंत्रिमंडल में एंट्री मिल सकती है।

GO TOP