पाकिस्तान की रहमानिया मस्जिद में हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत, 28 लोग घायल

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पाकिस्तान की रहमानिया मस्जिद में हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत, 28 लोग घायल

शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद में IED विस्फोट किया गया। यह विस्फोट जुमे की नामज के पहले हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पश्तूनाबाद में रहमानिया मस्जिद में हुआ। इस विस्फोट में अब तक तीन लोगो की मौत होने की खबर है और करीब 28 लोग घायल हो चुके है।

पुलिस के उप निरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा के अनुसार, शुक्रवार की नमाज के दौरान शहर के पश्तूनाबाद की मस्जिद में विस्फोट हुआ। चीमा ने कहा कि एक बम स्क्वाड को साइट पर भेजा गया था और वो जांच कर रहा था। उसने बताया की बम को दूर से स्थापित किया गया था और करीब ढाई किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल मस्जिद में विस्फोट के लिए किया गया था। IED ने इमारत में लगी खिड़कियों को उड़ा दिया और छत को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया।

यह विस्फोट इतना खतरनाक था कि इसमें 3 लोग मारे गए और 28 लोग घायल हो गए है। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस की तलाश जारी है। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्वेटा में आतंकवादी हमले की निंदा की है। अल्वी ने लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया और घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी पाकिस्तान के लाहौर में मस्जिद में हमला हुआ था। जिसमे तीन पाकिस्तान पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगो की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे।

GO TOP