मोदी ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा ‘स्नैक’ नहीं अब ‘माउस’ पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
मोदी ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा ‘स्नैक’ नहीं अब ‘माउस’ पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत

बीकानेर में शुक्रवार 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीब के जीवन की कभी परवाह नही की। कांग्रेस हमेशा ही ग़रीबों का मज़ाक उड़ाती आई है। मोदी ने कहा कि भारत अब सांप नेवलो का देश नही रहा। अब यह स्नैक से आगे बढ़कर माउस थामकर आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ गरीबी का तमाशा बनाना जानते हैं। मोदी ने कहा कि देश को सही दिशा देने व देश के तेज गति से विकास के लिए मजबूत सरकार बहुत जरूरी होती है। वर्षों तक कांग्रेस और उनके साथी उन लोगों की संपत्तियों पर मेहरबान रहे, जो लोग बँटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे।

नरेंद्र मोदी ने कहा एक समय था जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप नेवलो को नचाकर खुश हुआ करते थे। उस दौर में भारत को सिर्फ सांप नेवलो और सांप-सपोरो का देश कहा जाता था। उन्होंने कहा आपने फोटो देखी है कि देश के पहले प्रधानमंत्री अपने घर के बाहर मेहमानों को क्या दिखा रहे थे? ये देखने के बाद दुनिया कहती थी भारत तो सिर्फ सांप-नेवलों, सांप सपेरों का देश है। आज़ादी के बाद भारत की उस समय जो छवि बनाई गई वो दशकों तक ऐसी ही बनी रही।'

मोदी ने कहा आज हमारे देश के 20-21 साल के युवाओं ने आईटी क्षेत्र में नाम कमा कर हमारे देश की छवि बदल दी है। कांग्रेस की राज्य सरकार पर कर्जमाफी का अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा,'मुझे बताया गया है कि कांग्रेस के इस झूठ की वजह से यहां बीकानेर में किसान ख़ुदकुशी तक का कदम उठाने लगे हैं।' उन्होंने कहा, '‘चौकीदार की इस मजबूत सरकार ने शत्रु संपत्ति कानून लागू किया और अब तक 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की शत्रु संपत्ति हमने जब्त कर ली है।'

GO TOP