मेरठ: महिला पर तलाक के बाद हलाला के लिए बनाया गया दवाब तो महिला ने स्वीकारा हिन्दू धर्म

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
मेरठ: महिला पर तलाक के बाद हलाला के लिए बनाया गया दवाब तो महिला ने स्वीकारा हिन्दू धर्म

आजकल उत्तरप्रदेश का शहर मेरठ कई गलत वजहों से चर्चा में है। साम्प्रदाइक तनाव की वजह से हिन्दुओं के पलायन की भी ख़बरें यहाँ से आई है। पर यहाँ की मुस्लिम महिलाओं की भी स्थिति खराब है। मेरठः के मवाना इलाके में एक मुस्लिम महिला का मामला सामने आया है।

पहले तो इस महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और फिर जब शौहर को महिला से दोबारा शादी करने का मन किया तो उस पर हलाला करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पर महिला ने हलाला करने के बजाय अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। महिला ने इस्लाम छोड़ कर हिन्दू धर्म अपना लिया।

पिछले हफ्ते गुरुवार के दिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं संग उक्त महिला ने थाने में पूरे मामले का खुलासा किया। महिला ने बताया की हलाला का दवाब डालने की वजह से उसने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया। हिन्दू धर्म स्वीकार करने के चलते ससुराल एवं मायके वालों ने उससे मारपीट भी की।

हलाला के लिए कहा तो अपना लिया हिंदू धर्म!

मेरठ के मवाना में एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया. इसके बाद उससे दोबारा शादी की बात आई तो उस पर हलाला का दबाव डाला गया जिसके बाद महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया.

Posted by UP Tak on Friday, June 28, 2019

बता दें की इस महिला कि शादी 18 साल पहले हुई थी।  दोनों के पांच बच्चे भी हैं।  शौहर कपड़े नचने का काम करता था पर बीमारी और घर बनाने की वजह से वो कर्ज में डूब गया था। महिला ने बताया की कर्ज चुकाने के लिए उसका शौहर उस पर गलत काम करने के लिए भी दवाब बनाता था। महिला ने खुलासा किया की गलत काम करने के लिए एक बार उसके पति ने उसे नेपाल भी भेजा था पर वह वहां से भाग आई। इस दौरान उसकी खूब पिटाई हुई और उसे जला कर मारने की भी कोशिश की गई।

इसी बीच एक साल पहले उसके शौहर ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद मायके द्वारा उसे फिर से अपने पति संग रहने को कहा गया पर पति हलाला करने को कहा।  जो महिला को मंजूर नहीं था।

GO TOP