मोदी का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर करारा व्यंग्य, कहा ‘घोषणा-पत्र नहीं ढकोसला पत्र है’

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
मोदी का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर करारा व्यंग्य, कहा ‘घोषणा-पत्र नहीं ढकोसला पत्र है’

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट में आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस के 2019 के चुनावी घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र करार दिया है।

पी एम मोदी के अनुसार कांग्रेस का यह घोषणा-पत्र झूठ का पुलिंदा है। मोदी ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया है कि वह देश का अपमान करने वालों और देशद्रोहियों के साथ सहानुभूति रखती है। अपने घोषणा पत्र में देश द्रोह कानून को समाप्त करने के वादे पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

देश द्रोह कानून को समाप्त करने के कांग्रेस के वादे को देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी देश के लिए एक बड़ा ख़तरा बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी उत्तरपूर्व को ख़ास अहमियत नही देती है। मोदी के अनुसार देश में संकट के समय कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती रहती है।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2019 का यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है। यह देश के लोगों के लिए वादों और इरादों का चुनाव है, यह संकल्प और साज़िश का चुनाव है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भरोसे और भ्रष्टाचार का चुनाव है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे अरुणाचल प्रदेश और समूचे उत्तरपूर्व को पूर्वी एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लिए कनेक्टिविटी, संसाधन और सम्मान का विज़न पेश किया है।

प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। वे इसके बाद कोलकाता के ब्रिज परेड ग्राउंड में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

अभी अरुणाचल प्रदेश में कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों से चुनाव प्रचार करवा रही हैं। पार्टियां सोशल मीडिया पर तथा घर-घर जाकर भी लोगों से वोट देने की अपील कर रही हैं।

GO TOP