पीएम मोदी की कांग्रेस को ललकार: दम है तो पंजाब, दिल्ली, भोपाल में राजीव गांधी के नाम पर लड़े चुनाव

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
पीएम मोदी की कांग्रेस को ललकार: दम है तो पंजाब, दिल्ली, भोपाल में राजीव गांधी के नाम पर लड़े चुनाव

लोकसभा चुनाव के दौरान चल रहे तल्ख़ बयानबाज़ी में अब पीएम मोदी ने अब कांग्रेस को एक और कड़ी चुनौती दे दी है। इस बार उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। रांची के चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस में थोड़ा भी दम है तो वह नामदार बोफोर्स के मसले पर मैदान में उतर कर दिखाये। हालांकि उन्होंने राजीव गांधी का नाम नहीं लिया। आगे उन्होंने कहा कि मैं नामदार के परिवार सहित उनके रागदरबारियों, चेले-चपाटों को भी चुनौती दे रहा हूँ कि पूर्व प्रधानमंत्री जिनके ऊपर बोफोर्स के आरोप हैं, उसी मुद्दे के साथ मैदान में आएं। इसकी सच्‍चाई के बारे में आज की पीढ़ी को भी पता चलना चाहिए।  

टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित हुई विजय संकल्प‍ रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'अमर्यादित भाषा में प्रधानमंत्री को नामदार और उनके साथी प्रधानमंत्री को प्रतिदिन गाली देते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही एक स्थान से नामदार परिवार के सदस्य को मैंने भ्रष्टाचारी नंबर वन बोल दिया तो उनसे यह सच्चाई सहन नहीं हुई। ये लोग जितना रोयेंगे पुरानी सच्चाई उतनी ही बाहर आएगी और लोगो को इसके बारे में पता चलेगा। देश को 20वीं सदी में किस तरह से एक परिवार द्वारा लुटा गया और पूरी तरह से बर्बाद किया। यह बात आज की पीढ़ी को ही पता चलना चाहिए। कांग्रेस को मैं आज इस मंच से ही चुनौती देता हूं कि लोकसभा चुनाव 2019 के अगले चरणों में होने वाले चुनावों में जब दिल्ली, पंजाब, भोपाल में वोटिंग होगी, तो वह राजीव गांधी के नाम पर चुनाव में उतरे। में आशा करता हूँ की कॉग्रेस इस बात को ज़रूर मानेगी।’

बता दें की अमेठी, प्रतापगढ़, सुलतानपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित हुई रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। इसी के चलते अब उन्होंने राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी पर ही निशाना साध दिया है।

GO TOP